*स्वतंत्रता दिवस पर तेजाजी न्यास मण्डल थांदला ने जगाया धर्म ओर देशप्रेम का अलख*

Breaking Ticker

*स्वतंत्रता दिवस पर तेजाजी न्यास मण्डल थांदला ने जगाया धर्म ओर देशप्रेम का अलख*

 *बोराणा परिवार ने आयोजित की तेजाजी महाराज कि भव्य गायन  कथा का आयोजन*

 *स्वतंत्रता दिवस पर तेजाजी न्यास मण्डल थांदला ने जगाया धर्म ओर देशप्रेम का अलख*

                  *हुआ स्वागत अभिनन्दन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। धर्म नगरी पेटलावद में हर दिन सामाजिक,धार्मिक आयोजन होते रह्ते।  शुक्रवार को 15 अगस्त का पर्व दींन में धूमधाम से मनाने के बाद रात्री में इस पर्व का आनंद उस समय दुगुना हो गया जब  बोराणा परिवार पेटलावद के द्वारा भगवान श्री तेजाजी महाराज की गायन कथा का आयोजन करत्ते हुए भक्ति और देशप्रेम का अनूठा सयोंग स्थापित किया।

*बोराणा परिवार ने किया धार्मिक आयोजन*

नगर की सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में  राठौर समाजजन  की सदैव सहभागिता रहती है,वही बोराणा परिवार पेटलावद की इन सभी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसी क्रम में बोराणा परिवार  पेटलावद के द्वारा 15 अगस्त 25 शुक्रवार रात्रि 08 बजे   गांधी चौक भेरू मार्ग पर श्री दीपक राठौर बोराणा  के निवास स्थान पर  भगवान श्री तेजाजी महाराज की गायन कथा का आयोजन किया । 


*मण्डल का हुआ स्वागत अभिनन्दन*


थांदला के  सुप्रसिद्ध  तेजाजी न्यास मण्डल ने तेजाजी महाराज की  गायन कथा सुमधूर भजनों पर गायन कथा कि गयी ,जिसमे देर रात तक भक्तो ने धर्म लाभ लिया । कथा की पूर्णाहुति पर महाआरती उपरांत महाप्रसादी का वितरण किया गया । कथा में नगर एवम  दूरदराज से समाजजन ओर भक्तगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत मे राठौर समाज और भारतीय पत्रकार संघ (aij) ,पार्षद वार्ड 12  ने तेजाजी न्यास मण्डल थांदला के समस्त सदस्यों का गायन स्वागत अभिनन्दन करते हुए अभिन्ननदन पत्र भेंट  किया। अंत मे दीपक बोराणा का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ परिजनो ने मनाया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"