प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसो. ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया को सौंपा ज्ञापन*

Breaking Ticker

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसो. ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया को सौंपा ज्ञापन*

 *प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसो. ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया को सौंपा ज्ञापन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा पेटलावद ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के पूर्व पेंशनर्स पदाधिकारियों के पेंशनर्स के कार्यालय  डे केयर सेंटर पर एकत्र होकर सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 50 पेंशनर्स शामिल रहे।


*रखा इन मांगों को*


सुश्री भूरिया से मांग की गई कि ज्ञापन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए। सुश्री भूरिया ने आश्वासन दिया कि वे ज्ञापन को उचित पटल पर रखेंगी। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को अपनी अनुशंसा के साथ ज्ञापन भेजेंगे। पेंशनर्स की प्रमुख मांगों में दो प्रतिशत महंगाई राहत शामिल है। धारा 49 को

तुरंत समाप्त करने की मांग की गई। आठवें वेतन आयोग में संशोधन और वित्त विधेयक निरस्त करने की बात कही गई। न्यायालय के मामलों में हर पेंशनर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट जाने की शर्त खत्म करने की मांग की गई। इस के साथ ही पेंशनर्स की विधवा बहू और अविवाहित पुत्री को पेंशन देने की मांग, 5 लाख तक केशलैस इलाज की सुविधा, मरणोपरांत उपादान राशि, 65 से 80 वर्ष की उम्र में 5 से 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ाने के साथ ही अन्य मांग की गई। 


*इनकी रही उपस्थिति*

इस मौके पर अध्यक्ष एनएल रावल, सचिव बीड़ी पालीवाल, दयाराम पाटीदार, मूलचंद काग, सत्यनारायण भाटी, हरीश जानी, प्रमोद कौशिक, शंकरलाल पटेल, कृष्णचंद्र बैरागी, नाथू लालसिंह, विक्रम झाला, सुरेश टेलर, रामीबाई राठौर, लक्ष्मीबाई प्रजापत, लीला परमार, चंद्रकला राव, श्रीमती पुष्पा जोशी, गोविंददास बैरागी, देवेंद्र सिंह देवड़ा, रमेशसिंह परिहार, नाथू सिंह डिंडोर, अंबाराम परमार, रामचंद्र भाटी, रमेशचंद्र परमार, गोपाल सिंह शेखावत आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"