*आराध्य के चरणों मै आराध्य की स्तुति अणु चालीसा के 21 हजार पुष्पों की माला डूंगर वासियों द्वारा समर्पित की गयी*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। डूंगर की आन बान और शान पूज्य गुरुदेव आचार्य भगवंत १००८ श्री उमेश मुनीजी म.सा के चरण कमलों मै सम्पूर्ण डूंगर प्रांत द्वारा भक्ति के पुष्पों के लगभग 21000 पुष्पों की माला गुरु चरणों मै समर्पित की गयी। * पूरे डूंगर प्रांत में लगभग 100 बहनों 27 दिन तक लगभग 21000 अणु चालीसा का पाठ किया।
अखिल भारतीय चंदना श्रावीका संगठन की डूंगर प्रांत इकाई की अध्यक्ष श्रीमती खुशबू कटकानी ने विशेष जानकारी देते बताया कि। 27 दिवसिय अणु उपवन के नाम से पूरे डूंगर प्रांत के श्रीसंघो में अणु चालीसा का जाप किया गया। जो दिनांक 24/08/2025 से प्रारंभ हुए थे व कल 19/8/2025 को समापन हुआ। पुष्पों के नाम से सप्ताह के नाम अनुसार ग्रुप बनाए गए जो पूरे डूंगर प्रांत में इस तरह का यह पहला प्रयास था जो पूर्ण रूप से सफल रहा।प्रतिदिन संगठन की तरफ से *पेटलावद, थांदला, झाबुआ, मेघनगर,बामनिया,रायपुरिया, करवड़ , करड़ावद,खवासा* संघो मै लकी ड्रा भी वितरित किया गया। समापन के अवसर पर 27 दिन लगातार भाग लेने वाली सभी श्रावीका को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा भी की गयी। प्रतिदिन अणु भक्तों ने प्रभावना भी वितरित की ।