*श्री पातालेश्वर महादेव श्री शनिदेव मन्दिर पर 09 दिवसीय शिव महापुराण कथा कि हुई पूर्णाहुति*
*भक्तो ने लिया धर्म लाभ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। धर्म नगरी पेटलावद में प्रतिदिन सामाजिक, धार्मिक आयोजन होते ही रहते है ।
श्री पातालेश्वर महादेव कि आज्ञा से श्री मन्दिर पेटलावद में समस्त शिवभक्तगण पेटलावद के सहयोग से प्रथम बार सार्वजनिक
रूप से नव दिवसीय(नवाह पारायन सहित) श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 25 जुलाई से किया गया । जिसकी पूर्णाहुति शनिवार 02 अगस्त को सम्पन्न हुई।
*धर्म ओर ज्ञान की बही गंगा,लिया भक्तो ने धर्म लाभ*
नगर के प्रसिद्ध कर्मकांडी पुराणवक्ता पण्डित अनिरुद्ध शुक्ला "आशुतोष" के मुखारविंद से हुई इस कथा में धर्म ओर ज्ञान की गंगा में बढ़ी संख्या में नगरवासियों ने डुबकी लगाकर धर्म लाभ लिया । श्री शुक्ला के साथ ही नगर के पण्डित आचार्य श्री आशुतोष दवे ,अंशुल त्रिवेदी , सहित शनि मंदिर के विद्वान युवा पण्डित श्री सिद्धार्थ शुक्ला का भी विशेष सहयोग और योगदान रहा ।
*सोनी परिवार बना पूर्णाहुति का लाभार्थी*
प्रतिदिन अलग अलग लाभार्थियों द्वारा कथा की जजमानी की गई वही ,कथा कि पूर्णाहुति शनिवार के दिन लाभार्थी नगर के सुप्रसिद्ध, स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ श्री मुकेश स्व श्री रमेशचंद्र जी सोनी ओर श्रीमती शोभा मुकेश सोनी रहे , जिन्होंने सपरिवार कथा कि जजमानी करते हुए पुण्यलाभ अर्जित किया।
*व्यासपीठ का हुआ स्वागत अभिनन्दन*
वही कथा व्यास पुरणवक्ता पण्डित अनिरुद्ध शुक्ला सहित समस्त ब्राह्मणों का सारंगी क्षेत्र के वरीष्ट पत्रकार श्री संजय उपाध्याय, एडवोकेट पत्रकार मनोज पुरोहित, युवा आकाश सतोगिया, सौरभ सतोगिया ने पुष्पहार पहनाकर ओर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत करते हुए अभिनन्दन किया । महाआरती के उपरांत महाप्रसादी का वितरण किया गया।

.jpg)


.jpg)
















