थांदला में 03 किमी लंबी यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Breaking Ticker

थांदला में 03 किमी लंबी यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

    तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा:,,

तिरंगा यात्रा - देशभक्ति और एकता का अद्भुत संगम 

थांदला में 03 किमी लंबी यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

हमारी आन, बान और शान तिरंगा है यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर 

,मनोज उपाध्याय,राजेश डामर,

नगर के समस्त देशभक्त, समस्त विभागों के अधिकारी,कर्मचारीगण, विद्यालयों के बच्चों,जनप्रतिनिधि गण ने जोश और उमंग के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हर गली, हर चौक पर देशभक्ति के गीत गूंजे और हर हाथ में लहराता तिरंगा हमारे राष्ट्र की शान को और ऊँचा कर रहा था

नगर में सुबह 10 बजे एक भव्य तिरंगा यात्रा बैंड बाजे एवं आर्केस्ट्रा के साथ निकाली गई। स्थानीय प्रशासन  के नेतृत्व में यह यात्रा पुलिस थाना परिसर से शुरू होकर मठवाला कुंवा, आज़ाद चौक,गांधी चौक,भंसाली चौराहे, पीपली चौराहे होती हुई नई मंडी परिसर पहुंची 


लगभग 03 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के नन्हे बच्चों ने महापुरुषों का जीवंत रूप धारण कर यात्रा को देश भक्ति से ओतप्रोत कर दिया वही बच्चों के गगन भेदी देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देशप्रेम का उत्साह और बढ़ा दिया।


तिरंगा यात्रा में पीएम श्री के बच्चों ने शत प्रतिशत सहभागिता की वही नगर की सर्वोच्च शैक्षणिक संस्था की रूप में अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने करीब 50 फिट से ज्यादा लंबाई एवं 10 फीट चौड़ाई के तिरंगे को यात्रा में नगर भ्रमण करवा कर देश भक्ति का परिचय दिया 

नई मंडी पर सभा के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने कहा, "हमारी आन, बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुआ भाजपा नेता सुनील पणदा ने कहा की हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव आसमान में लहराता रहे।" उन्होंने सभी भारतीयों से 'घर-घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने की अपील भी की।


तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुवे पूर्व जियोस सदस्य एवं भाजपा नेता विश्वास सोनी ने कहा की 

हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आत्मा, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हमें हमारे उन वीर सैनिकों की याद दिलाता है जो सीमा पर अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा करते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि आज की यह तिरंगा यात्रा  न केवल देशभक्ति का संदेश देती है, बल्कि हमें यह भी याद दिलाती है कि तिरंगे की शान में हम सब एक हैं और रहेंगे।


तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ पार्षद समर्थ उपाध्याय, अशोक अरोरा ने भी तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।


कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीरज नामदेव थाना प्रभारी अशोक कनेश, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी, पार्षद गण श्रीमती धापूबाई वसुनिया, माया सोलंकी, आरती सिसोदिया, जगदीश प्रजापत, युवा नेत्री दिव्या कांकरिया समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र, छात्राएं, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, जनपद पंचायत,जनप्रतिनिधि गण, नगर के प्रबुद्ध नागरिक, प्रशांत उपाध्याय, अजय जैन सहित मीडियाकर्मी मौजूद थे।


स्थानीय पुलिस प्रशासन ने नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जो कि प्रशंसनीय है।अंत में सभी को शपथ मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा दिलवाई गई।तिरंगा यात्रा का संचालन वरिष्ठ पार्षद समर्थ उपाध्याय ने किया 

बहरहाल स्थानीय प्रशासन दिनांक 08 से तिरंगा यात्रा को ले कर महत्ती भूमिका का निर्वहन कर रहा था जो की पूर्णरूपेण सफल भी रही किंतु संपूर्ण कार्यक्रम को कैसे, किसने हाइजैक कर लिया यह दुखद पहलू है अंतिम समय में आयोजक का कही कोई नाम लेने वाला नहीं मिला देशभक्ति के आयोजन में ऐसा होना अनेकों प्रश्नों को जन्म दे रहा है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"