*
राजेश डामर मनोज उपाध्याय
झाबुआ, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ है कि प्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की इतने व्यापक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटलीकरण और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के पारदर्शिता के साथ कार्य करने की मंशा को ध्यान में रखते हुए हम इस बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए चयन पोर्टल पर उनसे आवेदन आमंत्रित कराए जाएंगे और वे संबंधित दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसी के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर व पारदर्शिता के साथ आंगनवाड़ियों में कार्य करने का अवसर प्रदान होगा।
मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रदेश की आंगनवाड़ियों में कार्य करने की इच्छुक महिलाओं से आग्रह कर कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु एमपी ऑनलाइन (MP Online) के चयन पोर्टल पर विज्ञापन जारी होने के 10 दिवसों में आवेदन ऑनलाइन किया जाना है। यह समय सीमा 4 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार विभाग के राज्य, जिला एवं परियोजना स्तर के कार्यालय में ऑफ लाइन या व्यक्तिगत रूप से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, एमपी ऑनलाइन (MP Online) के चयन पोर्टल के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाने हैं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से किए जाने के लिए ही पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा एमपी ऑनलाइन (MP Online) के चयन पोर्टल शुभारम्भ किया गया था। यह नियुक्ति प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन (MP Online) के चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी आग्रह कर कहाँ है कि वे भी मध्यप्रदेश शासन की इस अनूठी पहल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें, ताकि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर पात्रता अनुसार लाभ प्राप्त कर सके।
*जिले में 51 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 890 सहायिकाओं की होगी भर्ती*
*4 जुलाई तक ऑनलाइन किये जा सकते है आवेदन*
महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाडी केंन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके तहत चार जुलाई तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किए जा सकते है। लंबे समय बाद विभाग द्वारा एक साथ जिले के सभी ब्लॉकों में भर्ती की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकरी श्री आर एस बघेल ने बताया कि जिले में 51 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 890 सहायिकाओं के खाली पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिसमें पात्रता अनुसार महिलाओं को मौका दिया जाएगा। दोनों ही पदों लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उर्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए इच्छुक महिलाओं की उम्र 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदन के साथ शैक्षणिक दस्तावेज भी दर्ज करना होंगे।
*ग्राम व वार्ड निवासी को प्राथमिकता-*
आवेदिकों के लिए ग्राम और शहरी क्षेत्र में वार्ड निवासी को पहली प्राथमिकता रहेगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की है तो जाति प्रमाण पत्र आवेदिका वर्तमान में बीपीएल में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, विधवा/परित्यक्ता के लिए सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन ऑनलाइन करना है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
*जिले में निम्नानुसार रिक्त पदों की स्थिति-*
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के ब्लॉक पेटलावद में 18, थादंला में 5, मेघनगर में 3, झाबुआ में 9, रामा में 8, राणापुर में 8 एवं आंगनवाड़ी सहायिका के पेटलावद में 225, थादंला में 53, मेघनगर में 147, झाबुआ में 152, रामा में 161, राणापुर में 152 पद रिक्त है।

.jpg)

.jpg)
















