*नगर परिषद की अनूठी पहल महाकुंभ से लाये पवित्र जल को लाकर मिला रहे कुवे में*
*महाशिवरात्रि के पुण्य सयोग पर नगरवासी कर सकेंगे स्न्नान*
*घर बैठे आयी गंगाजी लेवे पुण्य लाभ*
(मनोज पुरोहित)
*पेटलावद। नगर परिषद पेटलावद ने एक अनूठी पहल की है ।
पेटलावद के समस्त सम्मानीय जनप्रतिनिधियों नागरिकों से आग्रह है की जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के महत्व को जागरूक करने के लिए दिनांक 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर परिषद पेटलावद परिवार द्वारा महाकुंभ से पवित्र जल को लाकर उसे निकाय परिसर के कुए में मिलाया जायेगा ,नगर के जो नागरिक महाकुंभ में नही जा सके है उन सभी के लिए एक प्रकार से तीर्थ स्नान की व्यवस्था नगर परिषद परिवार द्वारा की गई है*।।
*शिवरात्रि का विशेष सयोग*
*बुधवार दिनांक 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर समय दोपहर 1-00 बजे नगर परिषद प्रांगण में पवित्र जल को कुए में मिलाकर नगर के समस्त नागरिकों हेतु स्नान की व्यवस्था की गई है आप सभी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।
*स्नान कर लेवे लाभ*
कृपया जो नागरिक बुजुर्ग महिलाये,पुरुष महा कुंभ में शामिल न हो सके वे सभी नगर परिषद प्रांगण में पधार कर पुण्य लाभ ले सकते हैं,नगर के समस्त सामाजिक धार्मिक,एव जनप्रतिनिधिगण ,पत्रकारबंधु सादर आमंत्रित है।
*किया आमंत्रित*
इस पुनीत कार्य के लिये नप अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार समस्त पार्षदगण ,एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी एवं परिषद परिवार पेटलावद जिला झाबुआ ने आमंत्रित किया है।

.jpg)

.jpg)
















