गुरुकुल एकेडमी, पेटलावद में NATIONAL DOCTOR 'S DAY पर चिकित्सकों का हुआ भव्य सम्मान**

Breaking Ticker

गुरुकुल एकेडमी, पेटलावद में NATIONAL DOCTOR 'S DAY पर चिकित्सकों का हुआ भव्य सम्मान**

 **गुरुकुल एकेडमी, पेटलावद में NATIONAL DOCTOR 'S DAY पर चिकित्सकों का हुआ भव्य सम्मान**


(मनोज पुरोहित)

*पेटलाव।*क्षेत्र की सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था * गुरुकुल एकेडमी , पेटलावद में बुधवार को **राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors' Day)** हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विदित हो कि यह दिवस देश के महान चिकित्सक, शिक्षाविद् एवं प्रख्यात सर्जन **डॉ. बिधान चंद्र रॉय** की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।


स्वागत उद्बोधन में गुरुकुल एकेडमी के **चेयरमैन श्री आकाश जी चौहान** ने सभी चिकित्सकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे सेवक हैं, जो अपने ज्ञान, समर्पण एवं सेवा-भाव से मानव जीवन की रक्षा करते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।


इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक **डॉ. एस. के. महाजन (एम.डी., कार्डियोलॉजिस्ट)**, **डॉ. जिनेंद्र कुमार जैन (पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी)**, **डॉ. अखिलेश जी सोराडा (एम.बी.बी.एस., डी.सी.एच.)** तथा **डॉ. प्रवीण कुमार जी हामड  ( जनरल फिजिशियन)** मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए नियमित व्यायाम, योग, संतुलित आहार एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया तथा स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।


विद्यालय के चेयरमैन श्री आकाश जी चौहान एवं प्रेसिडेंट मैडम द्वारा सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा चिकित्सकों की वेशभूषा में प्रस्तुत मनमोहक अभिनय रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित जनसमूह की खूब सराहना प्राप्त की।


 अंत में विद्यालय के **प्राचार्य श्री संतोष कुमार** ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"