*भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, राठौर परिवार के आदित्य ओर अदिति सीमांतसीह राठौर ने किया गौरवान्वित*
*भारतीय संस्कृति,नैतिक मूल्यों ओर राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा से शक्तिपीठ पर हुआ भव्य सम्मान समारोह आयोजित*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद । गायत्री शक्तिपीठ, बसंत कॉलोनी झाबुआ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति द्वारा वर्ष 2025 की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार 12 जुलाई को शक्तिपीठ परिसर में आयोजित हुआ।
*मेधावी ,उत्तीर्ण चयनित छात्रों का हुआ सम्मान*
समिति के अनुसार जिले एवं तहसील स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गया।
आयोजकों ने बताया कि समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए भोजन तथा यात्रा व्यय की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस सम्मान समारोह में सहभागिता कर सकें।
*राठौर परिवार ने किया नगर को गौरवान्वित*
इस सम्मान समारोह में पेटलावद नगर आदित्य पिता सीमांतसीह राठौर ओर अदिति पिता सीमांतसीह राठौर जो कि सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थी हे को भी इस परीक्षा में सफल होने पर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। राजपूत राठौर परिवार के इन मेधावी बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई मिल रही हे।
*संस्कारों ओर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत ओर प्रेरित करना ही लक्ष्य*
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। समिति ने सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी हे।

.jpg)


.jpg)
















