रोटरी क्लब न्यू पेटलावद द्वारा डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान*

Breaking Ticker

रोटरी क्लब न्यू पेटलावद द्वारा डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान*

 *रोटरी क्लब न्यू पेटलावद द्वारा डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान*


*स्व.मनीषजी चाणोदिया की स्मृति में किया वृक्षारोपण*

(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। रोटरी क्लब न्यू पेटलावद द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors' Day) के अवसर पर सिविल अस्पताल, पेटलावद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समर्पित चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कटारा, डॉ. अखिलेश सोराड़ा, डॉ. कमलेश, डॉ. देवेंद्र, डॉ. दुर्गेश, डॉ. अजय पाटीदार, डॉ. अंतिम सोलंकी सहित अन्य चिकित्सकों का सम्मान रोटरी क्लब न्यू पेटलावद के नवीन अध्यक्ष डॉ. अल्पित गांधी, सचिव आभास सोलंकी एवं सहायक प्रांतपाल श्री संजय मेहता द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।



इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष पदम् मेहता, रोटेरियन रोहित कटकानी, रवि मेहता, कीर्तिश चाणोदिया, अनुप मेहता, नयन भंडारी, मयंक भंडारी, राजेश पाटीदार एवं राहुल मंडलोई आदि सदस्य उपस्थित रहे।


सम्मान समारोह के पश्चात सिविल अस्पताल परिसर में रोटरी के पूर्व सदस्य स्व. मनीषजी चाणोदिया कि स्मृति को जीवंत रखने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी सदस्यों एवं चिकित्सकों ने सहभागिता की।


इसके उपरांत रोटरी क्लब न्यू पेटलावद द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महाजन एवं डॉ. गुप्ता का भी उनके चिकित्सकीय एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मान किया गया।


उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से रोटरी का नवीन सत्र (Rotary Year 2026-27) प्रारंभ हुआ है। इस नवीन सत्र में डॉ. अल्पित गांधी ने अध्यक्ष तथा सचिव आभास सोलंकी ने सचिव के रूप में दायित्व ग्रहण किया है। क्लब द्वारा नए सत्र की शुरुआत समाज सेवा एवं चिकित्सकों के सम्मान जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम के साथ की गई।


कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रोहित कटकानी द्वारा किया गया। अंत में सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"