प्रधान अध्यापिका मंजू बाला भंडारी का गरिमामय सेवानिवृती समारोह हुआ आयोजित*

Breaking Ticker

प्रधान अध्यापिका मंजू बाला भंडारी का गरिमामय सेवानिवृती समारोह हुआ आयोजित*

 *प्रधान अध्यापिका मंजू बाला भंडारी का गरिमामय सेवानिवृती  समारोह हुआ आयोजित*


(मनोज पुरोहित)

पेटलावद ।शासकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी, पेटलावद की प्रधान अध्यापिका मंजू बाला भंडारी 42 वर्षों की उत्कृष्ट, समर्पित एवं अनुकरणीय शैक्षणिक सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उनके सम्मान में भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।




समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

*योगदान को रेखांकित किया*

 वक्ताओं ने भंडारी के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय ने निरंतर प्रगति की तथा विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।


*परिजनों ने पूरे स्टाफ का सम्मान किया*

इस अवसर मंजू बाला भंडारी के परिजनों राजमल भंडारी, अशोक भंडारी एवं  विजय कुमार भंडारी द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों तथा समारोह में उपस्थित अतिथि बीईओ देवेंद्र ओझा एवं संकुल प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। यह अपने आप में एक विशेष एवं सराहनीय पहल रही।

उपस्थित जनों ने बताया कि विदाई समारोह में पहली बार किसी सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापिका के परिजनों द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं अतिथियों का इस प्रकार सम्मान किया गया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।


*इनकी मौजूदगी रही*


समारोह में  मेघा गौड,  हेमेन्द्र गुप्ता,  भरत चौधरी, बसंतीलाल कटारा एवं संदीप तिवारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन  देवेन्द्र गौड़ द्वारा किया गया। अंत में सभी ने  मंजू बाला भंडारी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"