*जन अभियान परिषद पेटलावद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का आयोजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड पेटलावद में नवांकुर संस्था के अंतर्गत चयनित पेटलावद सेक्टर की असालिया सोशल फाउंडेशन के माध्यम से ग्राम पंचायत दुलाखेड़ी में पंपावती नदी के तट पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नवांकुर समितियों, प्रस्फुटन
समितियों, एवं छात्र छात्राओं के साथ नदी पूजन किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए विकासखंड समन्वयक श्री प्रवीण पवार ने कहा कि जन अभियान परिषद् का यह अभियान जन जन का अभियान बने और प्रस्फुटन समितियां अपने ग्राम के जल स्त्रोतों को संवर्धित और सुरक्षित रखे और सभी उपस्थित सदस्यों को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न चरणों मे चलाएं जाने वाले अभियानों की जानकारी प्रदान की गई।

.jpg)

.jpg)
















