भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर महावीर समिति द्वारा किया मिठाई वितरण*

Breaking Ticker

भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर महावीर समिति द्वारा किया मिठाई वितरण*

 *भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर महावीर समिति द्वारा किया मिठाई वितरण*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद नगर में जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया

भगवान महावीर स्वामी ने मानव कल्याण, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा पावन संदेश दिया, जो आज भी समाज को सत्य, संयम और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं हमें निःस्वार्थ सेवा, दया और मानवता के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।


इसी भावना को चरितार्थ करते हुए महावीर समिति पेटलावद द्वारा पुराना बस स्टैंड पर मिठाई वितरण का आयोजन रखा गया, जिसमें राहगीरों को ससम्मान रोककर आत्मीय भाव से मिठाई वितरित कर भगवान महावीर के संदेशों से जोड़ने का प्रयास किया गया।


इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष अशोक मेहता (एल्डरमैन), महावीर समिति से अध्यक्ष संजय भंडारी, सचिव कीर्तिश चाणोदिया, उपाध्यक्ष अनोखीलाल लोढ़ा व विनोद बम, कोषाध्यक्ष अनुपम भंडारी सहित वरिष्ठ व्यापारी सुरेश निमजा, सुरेंद्र भंडारी, प्रदीप पटवा, निर्मल मेहता, जितेंद्र मेहता, संजय चाणोदिया, संजय बरबेटा, अभय कटारिया, महेश भंडारी, विपुल मेहता, अमृतलाल बोरा, प्रदीप झाड़मता,  संतोष मेहता, लोकेश जैन, महेंद्र भंडारी, धर्मेंद्र जैन आदि वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"