*नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव*

Breaking Ticker

*नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव*

 *नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) का आयोजन 31 मार्च 2026, मंगलवार को अरिहंत युवा वाहिनी के तत्वावधान पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया जाएगा। इस अवसर को लेकर सकल जैन समाज में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

अरिहंत युवा वाहिनी के अध्यक्ष पंकज पी. पटवा एवं सचिव पदम् मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 7:20 बजे से 8:20 बजे तक स्थानीय उदय मैरिज गार्डन में नवकारसी का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे श्री आदेश्वर बड़ा जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः उदय मैरिज गार्डन पहुंचेगी।


शोभायात्रा के उपरांत मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का विशेष उत्सव मनाया जाएगा एवं तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा। साथ ही सकल जैन समाज के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था भी रहेगी।


यह आयोजन अरिहंत युवा वाहिनी एवं महावीर समिति पेटलावद के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज जे. पटवा द्वारा दी गई

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"