*गुरुकुल अकादमी में प्राचीन खेल मलखंब का हुआ शुभारंभ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। गुरुकुल अकादमी पेटलावद में प्राचीन भारतीय खेल मलखंब का शुभारंभ हुआ, संस्था के चेयरमैन श्री आकाश चौहान के प्रयासों से रतलाम के श्री जितेन्द्र धूलिया (मलखंब मुख्य प्रशिक्षक) के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण विद्यालय में प्रारंभ किया गया । संस्था के प्राचार्य श्री अतुल मेहता ने इस अवसर पर मलखंब के प्राचीन खेल के महत्व को समझाया, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता चौहान ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा बच्चों को प्रेरित किया कि आने वाले समय में उन्हें भी इस खेल में
विद्यालय के गौरव को बढ़ाना है। इस अवसर पर पेटलावद के भिन्न-भिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही । विद्यालय में पधारे अतिथि श्री हेमराज गणावा , श्री YD पुरोहित ,श्री आशीष बाविस्कर ,श्री सुनील मुलेवा ,सुश्री देवांशी चौधरी, श्री राज सोलंकी, श्री पवन हामड़ ,श्री मनमोहन पुरोहित, श्री अंकित भंडारी आदि की उपस्थिति में रतलाम से पधारे मलखंब खिलाड़ियों द्वारा मलखंब का शानदार प्रदर्शन किया गया एवं मलखंब प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक पाटीदार ने किया आभार प्रदर्शन श्री राहुल पाटीदार ने किया।

.jpg)


.jpg)
















