पत्रकारिता का सम्मान और पत्रकारों की एकता के लिये सुवासरा में होने जा रहा पत्रकारों का महाकुंभ*

Breaking Ticker

पत्रकारिता का सम्मान और पत्रकारों की एकता के लिये सुवासरा में होने जा रहा पत्रकारों का महाकुंभ*

 *पत्रकारिता का सम्मान और पत्रकारों की एकता के लिये सुवासरा में होने जा रहा पत्रकारों का  महाकुंभ*

*अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ द्वारा  भव्य पत्रकार महासंगम एवं शक्ति रत्न ओर कलमवीर अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन 22 फरवरी को*

(मनोज उपाध्याय/मनोज पुरोहित)

झाबुआ,,

मध्यप्रदेश  मंदसौर जिले के सुवासरा नगर में अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पत्रकारों का महासंगम मिलन समारोह इस वर्ष भी भव्य स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन पत्रकार जगत के लिए न केवल एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा, बल्कि एकता, सम्मान और सामाजिक सरोकारों का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा।

 देश  प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आने वाले हजारों पत्रकारों का साक्षी बनने जा रहा है। यह आयोजन 22 फरवरी 2026 को सुवासरा में संपन्न होगा, जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े कलमवीरों, नारी शक्तिरत्नों और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।


 *नेतृत्व की अहम भूमिका*

इस विशाल आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में ,,,अधिमान्य पत्रकार   कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पंसारिया एवं जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज बैरागी के नेतृत्व  वे इस आयोजन सम्पन्न होगा  इनके अथक प्रयास, संगठनात्मक क्षमता और निरंतर मेहनत के फलस्वरूप आज यह कार्यक्रम एक बड़े महासंगम का रूप ले रहा है।

पंकज बैरागी के नेतृत्व में मंदसौर जिले सहित आसपास की अनेक तहसीलों, जिलों एवं अन्य राज्यों से पत्रकारों का सुवासरा आगमन सुनिश्चित हो रहा है। उनका उद्देश्य पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे न केवल आपसी संवाद स्थापित कर सकें, बल्कि पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर भी विचार-विमर्श कर सकें।

*एक बैनर, एक मंच और हजारों पत्रकार*


इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हजारों पत्रकार एक ही बैनर और एक ही मंच पर एकत्रित होंगे। यह दृश्य स्वयं में पत्रकार एकता का सशक्त संदेश देगा। सुवासरा नगर का मंच इस दिन पत्रकारिता के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय संत डॉ कृष्णानंद महाराज अजमेर ,महंत महेश गिरी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य जैमिन शुक्ल दाहोद द्वारा पत्रकारों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे,,

साथ ही संगठन की गतिविधियों की समीक्षा होगी तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा।

*राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति*

अधीमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ द्वारा आयोजित इस भव्य महासंगम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय सिंह पंसोरिया करेंगे। उनकी उपस्थिति आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान प्रदान करेगी। उनके साथ महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जया बघेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति से संगठन की एकजुटता, अनुशासन और विस्तारशीलता का परिचय मिलेगा। यह आयोजन संगठन की राष्ट्रीय सोच और स्थानीय क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

*नारी शक्तिरत्न और कलमवीरों का सम्मान*

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में नारी शक्तिरत्न सम्मान एवं कलमवीर सम्मान प्रमुख हैं। इस अवसर पर पत्रकारिता, सामाजिक सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को नारी शक्तिरत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

इसके साथ ही निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना होगी, बल्कि उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी करेगा।


*पत्रकारिता की एकता और सम्मान का संदेश*

अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ का यह आयोजन पत्रकारिता की गरिमा, एकता और सम्मान को समर्पित है। बदलते समय में जब पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे आयोजन पत्रकारों को एकजुट करने और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाने का कार्य करते हैं।

सुवासरा में होने वाला यह महासंगम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारों के आपसी सहयोग, संवाद और सम्मान का उत्सव होगा।

*स्थानीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर उत्साह*

इस आयोजन को लेकर सुवासरा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा भी कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आयोजन से क्षेत्र की पहचान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

*बढ़ाये आयोजन कि गरिमा*

पत्रकार महासंगम मिलन समारोह निश्चित रूप से पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगा। यह कार्यक्रम न केवल पत्रकारों को सम्मानित करेगा, बल्कि समाज में पत्रकारिता की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगा।आयोजगण ने समस्त कलमकारो को इस आयोजन में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"