हिंदू एकजुटता और गौ सेवा के संकल्प के साथ निकल रही दो दिवसीय पद सह वाहन यात्रा आज पहुँचेगी देवझिरी*

Breaking Ticker

हिंदू एकजुटता और गौ सेवा के संकल्प के साथ निकल रही दो दिवसीय पद सह वाहन यात्रा आज पहुँचेगी देवझिरी*

 *गडॉवदीया धाम से निकली समरसता यात्रा का  पेटलावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत*

*थांदला में लगा दिव्य दरबार हुआ नगर भ्रमण ओर भजन संध्या का अयोजन*

*हिंदू एकजुटता और गौ सेवा के संकल्प के साथ  निकल रही   दो दिवसीय पद सह वाहन यात्रा आज पहुँचेगी देवझिरी*

(मनोज पुरोहित/मनोज उपाध्याय)

झाबुआ। हिंदू समाज में जागरूकता लाने और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से बालाजी धाम गड़ावदिया के पीठाधीश्वर श्रीधर बैरागी के सानिध्य में आगामी 11 जनवरी से एक विशाल दो दिवसीय पद सह वाहन यात्रा आयोजित की जा रही है।

​यात्रा का मार्ग और प्रमुख पड़ाव 11 जनवरी, बालाजी धाम गड़ावदिया से शुरू होकर रानीसिंग, घुघरी, करवड़, बामनिया, पेटलावद होते हुए थांदला के मेट्रो गार्डन में रात्रि विश्राम और दिव्य दरबार लगा।जहाँ पर्चे के माध्यम से श्रद्धालुओं की समस्याओं का निराकरण हुआ


*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत*

11 जनवरी रविवार को यात्रा नगर में पहुचीं ,। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख ,कार्योंकारी अध्यक्ष भारत मुलेवा ,जिला पंचायत सदस्य विक्रम  मेडा, दिनेश मेडा, मांगीलाल  काग, पप्पू दिनेश  पडियार और सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता ने गुरु श्रीधर बेरागी का  का पुष्पहार पहनाकर  ओर यात्रा में आये भक्तों का भव्य पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया ।

*थांदला में भी हुआ भव्य स्वागत*

यात्रा के थांदला पहुंचने शनि मंदिर पर 

कमलेश दायजी,संकित तलेरा,पत्रकार सुधीर शर्मा  एवं भोला भंडारा परिवार द्वारा बावड़ी मंदिर पर ,पिपली चौराहा राजू धानक मित्र मण्डल', अम्बे माता मंदिर पर जसवंत भाबर मित्र मण्डल',समाज जन ने जगह जगह किया स्वागत वहां से पैदल यात्रा होते हुए नगर में भृमण  करते हुए मेट्रो गार्डन पहुंची जहां पर सभी भक्तों की भोजन प्रसादी के बाद दिव्य दरबार लगाया गया इसमें भक्तों को गुरुजी ने आशीर्वाद दिया साथ ही भजनों का आयोजन हुआ।

*आज होगी  यात्रा पूर्ण*

​दूसरे दिन 12 जनवरी को यात्रा थांदला रोड, मेघनगर और झाबुआ शहर होते हुए देवझिरी में विशाल बालाजी भक्त समागम के साथ यात्रा की पूर्णाहुति होगी।

*​भक्तों की सुविधा और सुरक्षा*

​यात्रा की भव्यता को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ​रास्ते में जगह-जगह जलपान, अल्पाहार और अल्प विश्राम की व्यवस्था होगी।

​सुरक्षा के दृष्टि से दो चिकित्सक और एम्बुलेंस की टीम पूरी यात्रा के साथ रहेगी। ​गड़ावदिया धाम के सेवादार और श्रद्धालु दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।

​हनुमान जी के धाम से शुरू होकर शिव जी के धाम देवझिरी तक जाने वाली यह यात्रा सत्य की शक्ति और प्राणी मात्र के प्रति करुणा का संदेश देगी।

*दे रही सन्देश*

इस भव्य यात्रा को लेकर समूचे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत द्वारों और पुष्प वर्षा की तैयारी की गई है। विशेष रूप से युवा शक्ति को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए इस यात्रा में युवा व बुजुर्ग संवाद पर भी बल दिया जाएगा। ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों और गौ-सेवा के महत्व को समझ सके।

​आध्यात्मिक दृष्टि से यह यात्रा केवल एक मार्ग से गुजरना भर नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का एक माध्यम बनेगी।




 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"