*रोटरी क्लब न्यू पेटलावद ने 80 विद्यार्थियों को बाँटे स्वेटर, खंड शिक्षा अधिकारी का किया सम्मान*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद | रोटरी क्लब न्यू पेटलावद ने समाजसेवा की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए बालक आश्रम, दाड़िया के विद्यार्थियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। क्लब द्वारा आश्रम के 80 विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए। बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए उन्हें चॉकलेट और पेन भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र ओझा उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
अतिथि का हुआ विशेष सम्मान
इस सेवा कार्य में तन, मन और धन से विशेष सहयोग देने के लिए क्लब ने मुख्य अतिथि देवेंद्र ओझा का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। क्लब ने उनके मार्गदर्शन और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस गरिमामयी आयोजन में प्राथमिक विद्यालय दाड़िया के प्रधानाध्यापक विक्रम भाभर, शिक्षक अनिल गुप्ता और रमेश दायमा भी उपस्थित रहे।
क्लब की ओर से अध्यक्ष पदम कुमार मेहता, सचिव डॉ. अल्पित गांधी, राजेश पाटीदार, रवि मेहता, मयंक भंडारी, दीपक चाणोदिया, शुभम मुरार, नीलेश मेहता एवं अरुण मेहता ने सहभागिता की। रोटरी क्लब न्यू पेटलावद ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी शिक्षा और बाल कल्याण के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

.jpg)



.jpg)
















