श्री हरिहर आश्रम, बनी में सप्तदिवसीय शिव-शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 23 जनवरी बसंत पंचमी को होगा निशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न*

Breaking Ticker

श्री हरिहर आश्रम, बनी में सप्तदिवसीय शिव-शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 23 जनवरी बसंत पंचमी को होगा निशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न*

 *श्री हरिहर आश्रम, बनी में सप्तदिवसीय शिव-शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 23 जनवरी बसंत पंचमी को होगा निशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद- जिले की पेटलावद तहसील के ग्रामीण अंचल बनी में स्थित प्रसिद्ध गौ-तीर्थ श्री हरिहर आश्रम में सोमवार से सप्तदिवसीय शिव-शक्ति महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस पावन अवसर पर पूज्य गुरुदेव देवेन्द्र शास्त्री जी (मंदसौर) का सानिध्य प्राप्त हुआ।

महायज्ञ का शुभारंभ प्रातः श्री गणेश पूजन एवं मंडप पूजन के साथ किया गया। यज्ञाचार्य रविंद्र जी भट्ट के निर्देशन में ग्यारह ऋषिकुमारों ने सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञशाला में प्रवेश कर यज्ञ की विधियों का निर्वहन किया, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।


यज्ञ के प्रधान यजमान श्री रमेशचंद्र भटेवरा (रायपुरिया) एवं सह यजमान श्री अशोक भटेवरा (बरवेट) ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित कर धर्म-लाभ अर्जित कर रहे है।


सप्तदिवसीय इस शिव-शक्ति महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, मंत्र जाप एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहे है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है। यह जानकारी गौशाला प्रबंधक हरिराम पाटीदार शिक्षक ने प्रदान की।

*बसंत पंचमी को होगा विवाह सम्मेलन*

23 जनवरी को वसंत पंचमी पर हरिहर आश्रम, श्रीकृष्ण कामधेनु गौशाला गोशाला बनी में 11 कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। श्रीशास्त्री ने कहा कि सर्वसमाज को एकजुट करके एवं फिजूलखर्ची रोकने के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिनमें भाईचारे के साथ आपसी मेल-मिलाप होता है। बसंत पंचमी पर नवजोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगल भविष्य की कामना की जाएगी। इस दौरान हिंदू संस्कृति की रीति रिवाजों का निर्वहन कर विवाह की रस्मों को पूरा कराया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा वधु को लहंगा, ओढ़नी, चप्पल, शृंगार आदि सामान दिया। वहीं दूल्हों के लिए कोट-पैंट, जूते, सेहरा, फल, मिष्ठान आदि दिया गया।

*शादी के अनावश्यक खर्चों को कुरीतियों को दूर करना।*

आयोजन के प्रेरणा स्रोत आचार्य डॉ. देवेन्द्र जी शास्त्री (धारियाखेड़ी) ने बताया कि में वर्तमान सामाजिक कुरीतियों पर चिंता का विषय है। उन्होंने विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्चों, डीजे संगीत और 'लिव-इन' जैसी कुरीतियों पर फिजूल खर्चों को कम करने के लिए निशुल्क विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में इंदौर, उज्जैन, बनी, जामली, रामनगर, बखतगढ़, बिजोरी, बड़ोदिया, बड़वानी और राजस्थान के चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों के जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।


गौरतलब है कि श्री हरिहर आश्रम एवं श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला परिवार झाबुआ की ओर से 23 जनवरी (बसंत पंचमी) को 11 कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सर्व हिंदू समाज सामूहिक विवाह समेलन के पहले 19 से 25 जनवरी तक चलने वाले श्री शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सनातन धर्म की सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर गौशाला परिवार द्वारा सभी सिमितियो का गठन किया गया है। ताकि इस आयोजन को सफल बनाया जा सके।



*दानदाताओं का मिल रहा सहयोग*

समिति के अध्यक्ष बगदीराम पाटीदार ने बताया कि इस पुनीत कार्य में समाज के दानदाताओं द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। इनमें कन्यादान मनोरथी नारायण गोवर्धनलाल जाट ढोलाना, गौशाला गोपालजी विवाह मनोरथी सुनील शिवनारायण गेहलोत चौमहला, गंगाजल उद्यापन मनोरथी मदनलाल दयाराम पाटीदार सागवा और गौ-वृषोत्सव मनोरथी बंशीलाल छोगमल काबरा मंदसौर शामिल हैं। मंगलसूत्र दानदाता जितेन्द्र रमेशचन्द्र पाटीदार बनी-इंदौर रहेंगे।

आयोजन समिति में श्री हरिहर निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति एवं गौशाला परिवार के साथ मुख्य रूप से बगदीराम पाटीदार, हरिराम पाटीदार और मुकेश पाटीदार शामिल, राधेश्याम पाटीदार, पंकज पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार (डा साहब) गोविंद पाटीदार आदि ग्रामीणों द्वारा व्यवस्था में सहयोग किया जा रहा हैं।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"