इनरव्हील क्लब पेटलावद राइज ने 'ऑरेंज डे' पर महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश दिया*

Breaking Ticker

इनरव्हील क्लब पेटलावद राइज ने 'ऑरेंज डे' पर महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश दिया*

 *हिंसा मुक्त समाज के सन्देश के साथ निकाली जागरूकता रैली, सेमिनार का हुआ आयोजन*

*इनरव्हील क्लब पेटलावद राइज ने 'ऑरेंज डे' पर महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश दिया*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। इनरव्हील क्लब पेटलावद राइज ने अर्हम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज, पेटलावद में 'ऑरेंज डे' का आयोजन अत्यंत उत्साह और सामाजिक चेतना के साथ किया। महिलाओं के प्रति हिंसा समाप्त करने की वैश्विक थीम  को समाज में प्रभावी ढंग से प्रसारित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।

 *इनकी  उपस्थिति रही*

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष ललिता गामड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ आशा भंडारी उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने आयोजन के महत्व को और अधिक बढ़ाया।


 *जागरूकता सेमिनार*

 मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मकता पर जोर

इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें तीन प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और वक्ता प्रक्षाली देसाई, डॉ. सेल मल्होत्रा, अश्लेषा मेहता वक्ताओं ने नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को अत्यंत सरल और प्रभावशाली तरीके से मार्गदर्शन दिया। सेमिनार में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। योग का महत्व,  मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन, जैसे संवेदनशील विषय सकारात्मक सोच और स्वयं की सुरक्षा के लिए उपयोगी टिप्स


वक्ताओं के प्रेरणादायक विचारों से छात्राओं को जीवन में दृढ़ता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली।

 *हिंसा-मुक्त समाज का संकल्प और जागरूकता रैली*

क्लब अध्यक्ष वर्षा मेहता ने बताया कि सेमिनार के उपरांत सभी सदस्यों ने मिलकर हैंडप्रिंट अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान के माध्यम से सभी ने “हिंसा-मुक्त समाज” के निर्माण का संकल्प लिया।

इसके बाद, इनरव्हील क्लब के सदस्यों और कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर, नारे और स्लोगन लेकर महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

यह आयोजन सामाजिक जागरूकता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसके सफल संचालन में सुधा मेहता और अनीता मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में, पूजा सोनी ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"