थांदला न्यायालय परिसर से साक्षरता विधिक सेवा समिति द्वारा निकाली गई वाहन रैली वरिष्ठ न्यायधीश गजेंद्र सिंह रावत ने हरीझंडी दिखाकर रेली को किया रवाना

Breaking Ticker

थांदला न्यायालय परिसर से साक्षरता विधिक सेवा समिति द्वारा निकाली गई वाहन रैली वरिष्ठ न्यायधीश गजेंद्र सिंह रावत ने हरीझंडी दिखाकर रेली को किया रवाना

 थांदला न्यायालय परिसर से साक्षरता विधिक सेवा समिति द्वारा निकाली गई वाहन रैली 

वरिष्ठ  न्यायधीश गजेंद्र सिंह रावत  ने हरीझंडी दिखाकर रेली को किया रवाना

राजेश डामर थांदला 




थांदला  तहसील विधिक साक्षरता सेवा समिति थांदला के निर्देश पर न्यायालय परिसर से एक जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। रैली को तहसील विधिक साक्षरता समिति के अध्यक्ष  गजेन्द्र सिंह रावत एवं न्यायाधीश  अब्दुल शाहिद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बार एसोसिएशन थांदला के अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र बाबेल के नेतृत्व में यह रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः न्यायालय परिसर में सम्पन्न हुई। रैली के दौरान आमजन को हेलमेट के महत्व तथा विभिन्न विधिक अधिकारों एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इससे पूर्व ग्राम खजुरी में विधिक सहायता से संबंधित एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसका पुरस्कार वितरण ग्राम खजुरी स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय में किया गया।




 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"