जनजाति गौरव दिवस व बाल दिवस पर मेट्रो एजुकेशन एकेडमी में रंगारंग बाल मेले का आयोजन

Breaking Ticker

जनजाति गौरव दिवस व बाल दिवस पर मेट्रो एजुकेशन एकेडमी में रंगारंग बाल मेले का आयोजन

 जनजाति गौरव दिवस व बाल दिवस पर मेट्रो एजुकेशन एकेडमी में रंगारंग बाल मेले का आयोजन

राजेश डामर




थांदला — जनजाति गौरव दिवस एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय परिसर में आकर्षक बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन, रचनात्मकता का विकास एवं मनोरंजन के साथ व्यवसायिक शिक्षा का अनुभव प्रदान करना रहा।


मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों, मजेदार खेलकूद गतिविधियों तथा घरेलू रचनात्मक वस्तुओं के स्टॉल लगाए। साथ ही भारत माता मंदिर एवं जननायक बिरसा मुंडा की प्रेरणादायी प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने “प्लास्टिक मुक्त अभियान” की थीम पर जागरूकता भी फैलाई।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नगर के सम्माननीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन की गरिमा में वृद्धि हुई।

विद्यालय के संचालक ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—“आप सभी का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रहा। आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और बच्चों के उत्साह को ऊर्जा प्रदान करती है।”

विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"