शादी का निमंत्रण देकर आ रहे दो भाई सड़क दुर्घटना में गम्भीर
दाहोद सेफी हॉस्पिटल में इलाज जारी ,
अन्य बाइक चालक फरार
मनोज उपाध्याय,राजेश डामर
थांदला ,, प्रजापत समाज के थांदला से कुशलगढ़ गए थे अपने लड़कियों की शादी की पत्रिका बाटकर बाइक से वापस थांदला आ रहे दो भाइयों की सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में दो बाइक आमने सामने टकराई है। एक बाइक पर सवार दोनों भाइयों को गंभीर चोटे आई हैं। वहीं एक अन्य बाइक चालक फरार हो गया है।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन की मदद से थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। थांदला निवासी कालूराम प्रजापत और उनका भाई नंदू प्रजापत अपने बेटियों की शादी की पत्रिका बांटने के लिए कुशलगढ़ गए थे। थांदला लौटते समय खजूरी के समीप गट्टू घाटी के पास सामने से आ रही एक
अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। घटना में कालूराम प्रजापत और नंदू प्रजापत को गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर निजी वाहनों से लोग पहुंचे और दोनों भाइयों को थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं एक अन्य बाइक सवार दुर्घटना स्थल से चला गया निकला। वहीं घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने उस अन्य बाइक चालक का वीडियो भी बना लिया है। समाचार भेजे जाने तक अन्य बाइक सवार की कोई जानकारी नहीं मिली। वही दोनों प्रजापत बंधुओं को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था मगर परिजनों द्वारा दाहोद सेफी हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज जारी है
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में प्रजापत समाज के नागरिक शासकीय अस्पताल पहुंचे और अन्य बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

.jpg)


.jpg)
















