*घर घर पहुच कर बीएलओ कर रहे एसआईआर का कार्य,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी कर रही सहयोग*
*कलेक्टर एसडीएम कर रहे लगातार मोनिटरिंग*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। मप्र में शाशन के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रीया सम्पादित की जा रही है ।
*जिला कलेक्टर ओर एसडीएम कर रहे मोनिटरिंग*
इसी क्रम में जिला कलेक्टर नेहा मीणा ओर पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा के मार्गदर्शन में पेटलावद विधानसभा 195 में भी एसआईआर का काम बीएलओ के द्वारा किया जा रहा है जिसमे बीएलओ के द्वारा मतदाताओ के घर घर जाकर मतदाताओं से निर्धारित प्रारूप में तैयार किया जा रहा है, उल्लेखनीय है कि इस प्रक्रिया में शिक्षक बीएलओ के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी शाशन द्वारा लगाई गई है
*राममोहल्ला ,तलाबपाडा राजपुरा में घर घर पहुचे कर्मचारी*
पेटलावद नगर के राम मोहल्ला, राजपुरा ,तलाबपाङा,सुभाष मार्ग में भी बीएलओ देवेंद्र भट्ट कैलाश मेडा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता पुरोहीत, रेणुका मकवाना ,सुमन राठोर भी घर घर जाकर ओर ,केम्प लगाकर एसआईआर कि प्रक्रिया को पूर्ण कर रही है।

.jpg)

.jpg)
















