*एकलव्य आदर्श आवासीय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर हुए आयोजन*
*जनजातीय गौरव दिवस पर विधार्थीयो ने बिरसा मुंडा के जीवन पर नृत्य नाटिका, भाषण ओर समूह गीत के साथ लगाई प्रदर्शनी*
(मनोज पुरोहित )
पेटलावद। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेटलावद में भगवान बिरसा मुंडा कि 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया, आयोजन के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निर्भयसिंह भुरीया रहे ।
*गरिमामयी ओर पारम्परिक रूप से हुआ आयोजन*
आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्भयसिंह भुरीया ,प्राचार्य प्रकाश कुमार ठाकुर, शिक्षिका श्रीमती वर्षा बलदेवसिंह राठौर ओर पूरे स्टॉफ ,ओर छात्रों की उपस्थिति में माँ सरस्वती ओर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया ।
*बिरसा मुंडा के जीवन से ले प्रेरणा*
आयोजन में स्कूली छात्रों के द्वारा स्वगत नृत्य की प्रस्तुति देते हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पहार ,पहनाकर ,बुके भेटकर शाल श्रीफल भेंटकर किया गया। आयोजन में छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका, समूह गान ,आदिवासी गीत और भाषण शहीत बिरसा मुंडा के जीवन परिचय व उदबोधन किया गया ।
*लगाई गई प्रदर्शनी, खूब मिलि सराहना*
स्कूल स्टाफ के सहयोग और प्राचार्य के मार्गदर्शन में विधार्थियो ने बेस्ट मैनेजमेंट प्रदर्शनी, बोटनिकल गार्डन प्रदर्शनी बिरसा मुंडा ओर टनटया मामा प्रदर्शनी,आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसे अतिथियों ने खूब सराहा , अंत मे आभार प्रदर्शन वरीष्ट शिक्षक अनुज कुमार मिश्रा ने किया। समस्त अयोजन प्राचार्य प्रकाश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पूरे स्टॉफ ने पूरे उत्साहपूर्वक सम्पन्न किया।

.jpg)


.jpg)
















