कैलाश विजयवर्गीय जी का दौरा थांदला में आज शाम को होगा अहिल्या बाई की प्रतिमा का अनावरण , अंबिका माता मंदिर मठ वाले कुवे पर होगी विशाल आम सभा

Breaking Ticker

कैलाश विजयवर्गीय जी का दौरा थांदला में आज शाम को होगा अहिल्या बाई की प्रतिमा का अनावरण , अंबिका माता मंदिर मठ वाले कुवे पर होगी विशाल आम सभा

,,,,,,कैलाश विजयवर्गीय जी का दौरा थांदला में आज

 शाम को होगा अहिल्या बाई की प्रतिमा का अनावरण , अंबिका माता मंदिर मठ वाले कुवे पर होगी विशाल आम सभा 

 मनोज उपाध्याय ,, 

थांदला,,,,: मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 4 अक्टूबर 2025 को झाबुआ जिले के  थांदला दौरे पर आ रहे हैं। 

माँ पद्मावती नदी के तट पर लोक माता देवी अहिल्या बाई द्वारा निर्मित श्री काशीविश्वनाथ मन्दिर परिसर में लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज दिनांक 04 अक्टुबर 2025 (शनिवार) मास आश्विन शुक्ल त्रयोदसी विक्रम संवत् 2082 को देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे


मंत्री जी का यह प्रवास भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नगर विकास कार्यों की समीक्षा, जन संपर्क एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करना है। मंत्री जी द्वारा स्थानीय समस्याओं और योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझने के लिए सीधे जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद किया जाएगा। झाबुआ जिले में हो रहे विकास कार्य, योजनाएं, आवास एवं प्रशासनिक सुधारों का अवलोकन इस दौरे की प्राथमिकता रहेगी। मंत्री श्री विजयवर्गीय के इस दौरे से संबंधित नगरों एवं जनता में उत्सुकता दिखाई दे रही है, साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मंत्री श्री विजयवर्गीय के आगमन का समाचार मिलते ही जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे हैं। भाजपा परिवार में इस यात्रा को एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जहां जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री जी की विशेष बैठकें और संवाद होने वाले हैं जिससे क्षेत्र की कई नई पहल आकार लेंगी।


 व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

सुरक्षा व्यवस्थामंत्री जी को 'ज़' श्रेणी की सीआईएसएफ सुरक्षा मिलेगी। साथ में स्थानीय पुलिस भी तैनात रहेगी। उनके साथ विशेष पुलिस अधिकारी एवं निजी सुरक्षा अधिकारी हर समय मौजूद रहेंगे। संगठन के कार्यकर्ताओं को जिला भाजपा कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सभी के लिए यह यात्रा विकास संवाद व संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से अहम मानी जा रही है। भाजपा परिवार में मंत्री जी के स्वागत की बड़ी तैयारियां चल रही हैं।


 शासन की महत्वपूर्ण योजना अमृत 2.0 योजनान्तर्गत 06 प्रोजेक्ट के भूमि पूजन किया जाएगा

 वार्ड न 11 में देवी अहिल्याबाई द्वारा निर्मित प्राचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण एवं मंदिर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण किया जाए। परियोजनाओं का भूमि पूजन होगा




लागत राशि (करोड़ में)

 प‌द्मावती नदी शुद्धीकरण (सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट)4.05

फ्लोटिंग इनटेक वेल, टैंक, पाइप लाइन विस्तार कार्य3.14

वॉटर बॉडी रिज्युविनेशन कार्य 0.32

वार्ड क्र. 09 में सीमेंट काँक्रिट रोड़ निर्माण कार्य0.03

 वार्ड क्र. 15 में सीमेंट काँक्रिट रोड़ निर्माण कार्य0.19

मूत्रालय स्थापना कार्य 0.81

 कुल 8.करोड़ 54 लाख के कार्यों का भूमि पूजन करेंगे

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"