मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने निकाली सिंदूर शौर्य यात्रा संचलन*

Breaking Ticker

मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने निकाली सिंदूर शौर्य यात्रा संचलन*

 *मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने निकाली  सिंदूर शौर्य यात्रा संचलन*

*हुआ नगर में जोरदार स्वागत*

*चुनोतियाँ से निपटने के लिये नारी को होना पड़ेगा मजबूत...प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ मालासिह ठाकुर*

(मनोज पुरोहित)

 पेटलावद।  मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी प्रखंड पेटलावद द्वारा पेटलावद नगर में एक विशाल पथ संचलन सिंदूर शौर्य यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में माता बहनों ने अपने हाथो मे शस्त्र लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिंदूर शौर्य यात्रा नगर के उदय गार्डन से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, श्रद्धांजलि चौक, महाकाल पथ, होली चौक, गणपती चौक, अंबिका चौक, झंडा बाजार, गांधी चौक होती हुई पुनः उदय गार्डन में आकर समापन किया गया।


*हुआ उदबोधन बोद्धिक*

 उक्त सिंदूर शौर्य यात्रा के पूर्व स्थानीय उदय गार्डन में सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद की मालवा प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. माला सिंह ठाकुर द्वारा सदन को सम्बोधित किया एवं अपने उद्बोधन में उन्होंने मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी को वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जागृत एवं स्वयं को स्वाभिमानी एवं आत्मनिर्भर बनाने की अपील की साथ ही उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए युवा और आने वाली पीडी को संस्कारी बनने पर भी बल दिया।


*शौर्य यात्रा का नगर में हुआ जोरदार स्वागत*

सिंदूर शौर्य यात्रा संचलन का नगर में विभिन्न स्थानों में  नप शहित निजि ,सामाजिक, संघठनो ओर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।



*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*

 कार्यक्रम में मातृशक्ति की जिला झाबुआ की मातृ शक्ति जिला संयोजिका श्रीमती संगीता देवेश त्रिवेदी, दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका श्रीमती शिल्पा वर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड पेटलावद के प्रखंड अध्यक्ष रविराज पुरोहित तथा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवं बजरंग दल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अवनी भट्ट संगीता भूरिया एवं अविका जोशी द्वारा किया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"