*काशी विश्वनाथ कि नगरी वाराणसी में ज्योतिष सम्राट अशोक शर्मा ने किया अंचल को गौरवांवित*
*बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के आयोजन में बनकर विशेष अतिथि किया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। क्षेत्र के जाने, अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिष सम्राट ने बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस में क्षेत्र का गौरवान्वित किया है
दरअसल बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति के संरक्षण एवं ज्योतिष विभागाध्क्ष प्रो. शत्रुध्न त्रिपाठी की अध्यक्षता मे आयोजित ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन में विशेष अतिथि के रुप मे सम्मिलित हो कर नवोदित ज्योतिष विज्ञान व वास्तु विज्ञान के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए पेटलावद के सराफा व्यवसाई, पुर्व पार्षद एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिष सम्राट , डा. अशोक शर्मा को आमंत्रित किया गया।
*बनारस मे हुआ अयोजन*
दिनांक 13 एवं 14 अक्टूबर को ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन में वनवासी क्षेत्र का बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में गौरवशाली नेतृत्व किया
*मिल रही बधाई*
इस उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए नगर के गणमान्य नागरिक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता अनोखीलाल मेहता, ओम सोनी, सराफा व्यवसाई किशोर सोनी, महेन्द्र व जितेन्द्र कटकानी, रोटरी क्लब के राहुल मुथा, वरिष्ठ समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल, मणिलाल चाणोदिया,
कुंदन भाटोदरा,
पार्षद संजय चाणोदिया अभिभाषक संघ के पूर्व अध्य्क्ष ,वरिष्ठ एडवोकेट अनिल देवड़ा ने श्रीअशोक शर्मा को बधाई दी।

.jpg)


.jpg)
















