श्री वीर हनुमान मंदिर पर 56 भोग लगाकर,अन्नकूट का हुआ आयोजन

Breaking Ticker

श्री वीर हनुमान मंदिर पर 56 भोग लगाकर,अन्नकूट का हुआ आयोजन

 *श्री वीर हनुमान मंदिर पर 56 भोग लगाकर,अन्नकूट का हुआ आयोजन

*24 घण्टे प्रज्ज्वलित रहने वाली अगरबत्ती की भेंट,सामुहिक हनुमान चालीसा का हुआ पाठ*

*श्री वीर हनुमान मंदिर समिति ने किया भव्य धार्मिक आयोजन*

मनोज पुरोहित

पेटलावद |  नगर के वार्ड न. 12 सुभाष मार्ग में स्थित *श्री वीर हनुमान जी मंदिर* भक्तो कि आस्था का प्रतीक है यहाँ हर मंगलवार शनिवार को  भगवान बजरंगबली ओर भगवान श्री गणेशजी का विशेष श्रंगार करते हुये सुंदरकांड, महाआरती का आयोजन होता है ।वही हर त्योहार पर विशेष आयोजन होते है ।


*दीपावली पर हुआ विशेष आयोजन*

इसी क्रम में दीपावली उपरांत पर  गुरुवार भाई दूज के दिन दोपहर 12:00 भगवान  भगवान बजरंगबली ओर श्रीगणेश जी  को 56 भोग लगाया गया । ओर अन्नकूट का आयोजन किया गया


*24 घण्टे प्रज्ज्वलित रहने वाली अगरबत्ती की भेंट*

इस अवसर पर राजस्थान से विशेष रूप से बुलाई गई नवीन स्वरूप की लगभग 5 फिट कि सुगन्धित अगरबत्ती जो निरन्तर 24 घण्टे प्रज्वलित रहती है भी डॉ  अशोक शर्मा कि ओर से भेंटकर प्रज्ज्वलित कर अर्पित की गई ।


*अन्नकूट प्रसादी का किया वितरण*

धर्म कर्म में अग्रणी आयोजनकर्ता श्री वीर हनुमान मंदिर समिति सुभाष मार्ग पेटलावद के सदस्यों ने  भगवान बाबा बजरंगबली भगवान श्री गणेशजी  को 56 भोग लगाकर धूप ध्यान करते हुए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भक्तो द्वारा करते हुए ढोल धमाके के साथ महाआरती करते हुए अन्नकूट का आयोजन कर प्रसादी का वितरण किया गया ।साथ ही भगवान की आरती भी उतारी जाएगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या के भक्तजन महिला,पुरूष ओर बच्चे उपस्थित थे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"