*उज्जवल संकुल संगठन झकनावदा का वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद|ग्राम झकनावदा मे आजीविका मिशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन दिनांक 28/09/2025 वार शनिवार को किया गया है।
जिसमे आम सभा का एजेंडा अनुसार चर्चा की गई कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से की गई।उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई। सीएलएफ पदाधिकारी एवं अतिथियों का परिचय किया गया।पिछले वर्ष की साधारण सभा की कार्यवाही को पढ़कर सुनाना गया।पिछले वित्तीय वर्ष के वार्षिक लेखा-जोखा और ऑडिट रिपोर्ट की प्रस्तुति दी गई ।
सामुदायिक निवेश निधि और अन्य निधियों के उपयोग की समीक्षा और भविष्य योजनाओं पर चर्चा हुई।सीएलएफ की पिछले वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियां की रिपोर्ट प्रस्तुत करी। सदस्यों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मनरेगा,पीएम आवास योजना, एक बगिया मां के नाम योजना से प्राप्त लाभों की समीक्षा हुई।
आगामी वर्ष के लिए नई कार्य योजनाओं और लक्ष्यों का निर्धारण किया गया वीपीआरपी कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई चयनित लखपति दीदी एवं 2 से अधिक आय-अर्जन गतिविधियों करने वाले सदस्यों पर चर्चा व पीजी उत्पादक समूह के कार्यों पर चर्चा हुई।
Svep योजनाओं के कार्यों पर चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण। मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक एवं एचडीएफसी बैंक द्वारा सीसीएल एवं मुद्रा योजनाओं पर चर्चा। स्वास्थ्य संबंधी एवं पोषण पर चर्चा एवं आज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवकुँवर बहन पडियार,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड,झकनावदा चौकी प्रभारी विनोद सोलंकी,पंचायत के सरपंच व ग्रामीण बैंक के मैनेजर सर और एचडीएफसी बैंक मैनेजर सर द्वारा बैंक द्वारा दी जाने वाली सेवाओं एवं योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई तथा ग्रामीण बैंक के माध्यम से वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई एवं स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिसमें महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथी कार्यक्रम में स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान कि गई मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक विकासखंड प्रबंधक रोशनसिंह सिंगाड,दिनेश भाबर एवं समस्त सीआरपी एवं 200 से अधिक समूह की महिलाएं उपस्थित थी।इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ ग्राम संगठनों को और समूह को उपहार भी दिया गया।

.jpg)


.jpg)
















