पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 25 किलो से अधिक अवैध गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार
राजेश डामर,मनोज पुरोहित
पेटलावद। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पेटलावद एवं चौकी सारंगी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कोटड़ा में बड़ी कार्यवाही अंजाम दी। पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर वहां से 25 किलो से अधिक, करीब 1.80 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी घर में गांजा सुखाकर रखने के साथ-साथ उसकी खेती भी कर रहा था। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपी नंदु पिता नानुराम भूरिया (उम्र 52 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
🔹 टीम की सराहना
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उनि दीपक देवरे, उनि गोवर्धन मकवाना सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने इस उल्लेखनीय सफलता पर टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

.jpg)

.jpg)
















