फुट तालाब ने 16 वर्षों में रचा इतिहास हजारों बेटियों को सनातन धर्म से जोडा... . कई क्षेत्रीय गरबा कलाकारों को किया तैयार....

Breaking Ticker

फुट तालाब ने 16 वर्षों में रचा इतिहास हजारों बेटियों को सनातन धर्म से जोडा... . कई क्षेत्रीय गरबा कलाकारों को किया तैयार....

 फुट तालाब ने 16 वर्षों में रचा इतिहास हजारों बेटियों को सनातन धर्म से जोडा...

.           कई क्षेत्रीय गरबा कलाकारों को किया तैयार....

मनोज उपाध्याय,राजेश डामर 

झाबुआ ,,,मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर पिछले 16 वर्षों से चल रहे नवरात्रि महोत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैँ....जानकारी देते हुए प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी और समिति के सदस्य श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने बताया कि पिछले 16 वर्षों पूर्व यह आयोजन बहुत छोटे स्वरूप में शुरू हुआ था


लेकिन 16 वर्षों में इस आयोजन की आभा लगातार बढ़ती जा रही है संकल्प यही था कि क्षेत्र की बेटियां गरबा खेलने में पारंगत हो और धर्म से जुड़े श्री जैन ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में हजारों बेटियां जहां इस आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म से जुड़ी है वही गरबा खेलने की उनकी दक्षता गुजरात के नामी कलाकारों को भी मात देती हुई दिखाई देती हैँ....क्षेत्र  फुटतालाब गाँव से तीन ग्रुप में से प्रथम छोटी बालिका दिव्या ग्रुप दूसरी लक्ष्मी ग्रुप तीसरा हंसा ग्रुप कल्याणपुरा का आशा पुरी ग्रुप रानापुर से टीना ग्रुप रानू माचार ग्रुप बेड़ावली डी डी ग्रुप मेघनगर ओसम ग्रुप थांदला सज़ेली ग्रुप तथा काली देवी ग्रुप यह सभी ग्रुप थांदला झाबुआ और मेघनगर विकासखंड के


अलग-अलग गांव से 10 से अधिक क्षेत्रीय दल यहां पर गरबा खेल रहे हैं और लगभग हर समूह में 20 से अधिक सदस्य है आयोजन को देखने के लिए राजस्थान के कुशलगढ़ गुजरात के दाहोद झाबुआ के पेटलावद सारंगी राणापुर और आलीराजपुर तक से लोग पहुँच रहे है l


आयोजन से जुड़ी श्रीमती प्रेमलता भट्ट ने बताया कि क्षेत्रीय बेटियों को जोड़ने के लिए आयोजन समिति ने काफी परिश्रम किया है उन्हें अलग-अलग वेशभूषाओं के साथ गरबा करने में भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से श्रीमती सीमा सुरेश जैन और नीता जैन अपनी भूमिका निभा रही है मंदिर के महंत श्री दिलीप दास जी महाराज ने कहा कि लगातार यह आयोजन बड़े और भव्य स्वरूप में बढ़ता जा रहा है लोगों के आस्था यहां पर देखते ही बन रही है l आयोजन में पारंपरिक गरबो झीना झीना उडा गुलाल माई तेरी चुनरियाँ लहराई....पखिडा ओ पखिडा पर स्थानीय लोगो के साथ बाहर से आये लोग भी थिरकते हुए दिखाई दे रहे है l आयोजन समिति की पूजा जैन , जूही जैन अंतिमबाला जैन ने माताओं बहनों से गरबा महोत्सव फुटतालाब में आने का विनम्र आग्रह किया है

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"