सेवा और सहयोग को किया चरितार्थ शेक्षणिक सामग्री ओर मिठाई भेंटकर रोटरी क्लब न्यू ओर इन्हरव्हिल क्लब ने स्कूली बच्चो के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस*

Breaking Ticker

सेवा और सहयोग को किया चरितार्थ शेक्षणिक सामग्री ओर मिठाई भेंटकर रोटरी क्लब न्यू ओर इन्हरव्हिल क्लब ने स्कूली बच्चो के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस*

 *सेवा और सहयोग को किया चरितार्थ   शेक्षणिक सामग्री ओर मिठाई  भेंटकर रोटरी क्लब न्यू ओर इन्हरव्हिल क्लब ने स्कूली बच्चो के साथ   मनाया स्वतंत्रता दिवस*

(मनोज पुरोहित )

पेटलावद। *रोटरी क्लब न्यू पेटलावद* एवं *रोटरी इनरव्हील क्लब पेटलावद* के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2025 को तलावपाड़ा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तत्पश्चात दोनों क्लबों द्वारा बच्चों को उपहार, मिठाई एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। रोटरी क्लब पेटलावद का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।


*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*

इस अवसर पर रोटरी क्लब न्यू पेटलावद के अध्यक्ष पदम कुमार मेहता, सचिव डॉ. अल्पित गांधी, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमति वर्षा मेहता, सचिव श्रीमति पूजा सोनी सहित रोटरी क्लब से अनूप मेहता, संजय बरबेटा, मयंक भंडारी (मोदी), निलेश मेहता, संजय मेहता, शुभम मुरार, अरुण मेहता, सहायक मंडलाध्यक्ष रोहित कटकानी, दीपक चाणोदिया उपस्थित रहे।

इनरव्हील क्लब से संजना भंडारी, प्रीति पटवा, मनीषा मेहता, श्रुति सोलंकी, रिंकन बरबेटा, जया मेहता, रानू भंडारी, नेहा लोढ़ा, सारिका मूणत, रानी कोटड़िया, स्वीटी भंडारी, मयूरी मेहता, नेहा मुरार मौजूद रही।

*विधालय परिवार को भी दी शुभकामनाएं*

विद्यालय की ओर से दीपा राठौड़, सुनीता चोपड़ा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  सुमन राठौड़ मैडम उपस्थित रहीं ।और कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए सभी ने राष्ट्र की प्रगति एवं एकता का संकल्प लिया।

उक्त जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी संजय लोढ़ा द्वारा दी गई।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"