,,न्यू हिमालय एजुकेशनल एकेडमी,के छात्रों का,,
,,संभाग में चयन,
थांदला
जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में न्यू हिमालय एजुकेशनल एकेडमी, थांदला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन संभागीय स्तर (डिविजनल लेवल) की प्रतियोगिता हेतु किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों के नाम एवं वर्ग
अब्बास बोहरा – अंडर 17
हर्षवर्धन राठौर – अंडर 14
अमित भूरिया – अंडर 14
विद्यालय परिवार ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे विद्यालय के खेल कौशल और अनुशासन का परिणाम है। प्रधानाचार्या सीमा शुक्ला एवं अध्यक्ष बुरहान कल्याणपुरवाला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

.jpg)



.jpg)
















