*पूज्य प्रवर्तक देव के चरणों में रखी पूज्य श्री धर्मेंद्र मुनिजी म.सा. के आगामी चातुर्मास की विनती*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।श्री स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल पेटलावद के तत्वाधान में लगभग 100 गुरुभक्तों के साथ भक्तिमय दर्शन यात्रा रतलाम विराजित धर्मदास गणनायक, प्रवर्तकदेव पूज्य श्री जिनेंद्र मुनिजी मसा आदि ठाना ओर महासती पूज्या श्री पुण्यशीला जी मसा आदि ठाना के दर्शनार्थ पहुँची ... ओर गुरुदेव के दर्शन वन्दन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की ।
*साथ ही सभी गुरुभक्तों के साथ रोहितजी कटकानी द्वारा तत्वज्ञ पूज्य श्री धमेंद्र मुनिजी म.सा के आगामी चातुर्मास की भावपूर्ण विनती की गई ।*
विनंती होते ही सम्पूर्ण संघ मे हर्ष उल्लास की लहर दौड़ गयी । और बस में *पेटलावद श्री संघ की एक ही आस, तत्वज्ञ श्री का 2026 का चातुर्मास* के नारे के द्वारा सभी ने सहर्ष अभिव्यक्ति की ।
*अखिल भारतीय युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ऋषभ जी कटकानी ने बताया कि आगामी चातुर्मास के लिए पूरा संघ तन मन धन से तैयार है , ये चातुर्मास युवाओं को सही मार्गदशर्न देगा साथ ही सभी को 4 महीने धर्म कि गंगा में बहने का मौका देगा ।*
इस दर्शन यात्रा में
समाज के वरिष्ठ जन सहित नवयुवक मंडल, महिला मंडल, बालिका मंडल, बहु मंडल का विशेष योगदान रहा। साथ ही श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ पत्रकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेशजी डूंगरवाल भी हमारे साथ इस यात्रा में शामिल थे
*इस यात्रा का लाभ अवि के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शांतिलाल जी वच्छ राज जी भंडारी परिवार , पेटलावद ने लिया ।।*

.jpg)

.jpg)
















