फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न नेतृत्व, निष्ठा और उत्तरदायित्व की दिलाई शपथ

Breaking Ticker

फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न नेतृत्व, निष्ठा और उत्तरदायित्व की दिलाई शपथ

 फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नेतृत्व, निष्ठा और उत्तरदायित्व की दिलाई शपथ



राजेश डामर 

थांदला। फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला में नेतृत्व, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने हेतु मतदान प्रक्रिया के माध्यम से नवीन छात्रसंघ परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों को मुख्य अतिथि फादर स्टीफन द्वारा ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ, जिसके पश्चात स्कूल प्रबंधक फादर जार्ज द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए हेड बॉय के रूप में दक्ष राठौर एवं हेड गर्ल के रूप में प्रियंका बारिया को शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन ने भी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों की शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में फादर स्टीफन ने विद्यार्थियों को उनके दायित्वों का स्मरण कराया और उन्हें ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही, विद्यालय में आदिवासी दिवस एवं रक्षाबंधन का पर्व भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर पारंपरिक रक्षाबंधन उत्सव को जीवंत किया।

इस अवसर पर प्राचार्य सिस्टर जीनो, छात्र संघ सदस्यों के अभिभावक, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"