हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान*

Breaking Ticker

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान*

 *हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान*

*मप्र जन अभियान परिषद केअंतर्गत बैठक आयोजित*


(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड पेटलावाद जिला झाबुआ द्वारा ग्राम पंचायत भवन बोडायता में सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विकास खंड समन्वयक श्री प्रवीण पंवार ने कहा कि हर घर तिरंगा- हर घर स्वछता अभियान मे सहभागिता करनी है । शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है । नवांकुर/ प्रस्फुटन समितियां,मैटर्स


सीएमसीलडीपी के छात्र छात्राएं अभियान को सफल बनाएं तथा सामाजिक समरसता,शिक्षा, पर्यावरण, शासकीय योजनाओं, एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान की जानकारी देते हुए कहा, कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अपने ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में खड़ा करने का कार्य करे, गांव की आवश्यकता अनुसार, कार्यों का चिन्हांकन कर , सामूहिकता से प्रयास करे। शासन द्वारा चलाए जा रहे , हर घर तिरंगा अभियान का हिसा बने यह अभियान ,आने वाली स्वंत्रता दिवस पर हर व्यक्ति को एक झंडा जरूर लगाना चाहिए। सारंगी सेक्टर प्रभारी श्री राजु सोलकी द्वारा, सभी समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों को परिषद् की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई।प्रस्फुटन कार्ययोजना

अनुसार कार्य करने हेतु सभी सदस्यों को एक साथ कार्य करना होगा। ग्राम में सर्वे कर ग्राम विकास की आवश्यकताओं की पहचान करे।समिति सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। साथ ही झकनावद सेक्टर प्रभारी प्रवीण यादव  द्वारा अभियान के बारे मे विस्तृत से बताया गया।


*इनकी रही उपस्थिति*


 इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, दरवेश भूरिया ,गोपालपुरा पूर्व सरपंच  हिन्दूसिंग मावी, सगूलाल गणावा, भवरसिंह  गणावा , सीताराम गणावा , गोपाल गणावा,विकाश पग्गी,कैलाश अरड,लूणा मेडा,नंदू गणावा,दीपक पाटीदार,लालू गरवाल अन्नू सोलंकी, महेश गरवाल,मयाराम मकवाना,मुकेश कटारा,विष्णु गरवाल राकेश गरवाल, रोहित  सोलंकी, रोमु गरवाल,राजू गरवाल,व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। संचालन संस्था प्रमुख राजु सोलकी ने किया।आभार समिति अध्यक्ष दवेश भूरीया ने माना ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"