भारत के लोकपाल पर बनी दूरदर्शन की लघु- वीडियो -फ़िल्म दिखाकर कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ शिविर*

Breaking Ticker

भारत के लोकपाल पर बनी दूरदर्शन की लघु- वीडियो -फ़िल्म दिखाकर कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ शिविर*

*भारत के लोकपाल पर बनी दूरदर्शन की लघु- वीडियो -फ़िल्म दिखाकर कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ शिविर*

*यदि आपसे कोई रिश्व्त मांगे, भ्र्ष्टाचार करे तो उसकी शिकायत लोकपाल को करे...एडीजे श्री  वोरा*

*होगी कार्यवाही पहचान रखी जायेगी गुप्त....सिविल जज वर्ग 1 श्री भगोरा*

*अभिभाषक संघ पेटलावद के सहयोग से विशिष्ट आयोजन विधिक साक्षरता शिविर  हुआ सम्पन्न*


(मनोज पुरोहित)

पेटलावद । यदि आपसे कोई कर्मचारी रिश्व्त मांगता है या कही कोई भ्र्ष्टाचार हो रहा है तो आप उसकी  शिकायत   सरकार द्वारा गठित लोकपाल समित्ति के सामने कर सकते है...  उक्त बात प्रधान न्यायाधीश पेटलावद  श्री ओ पी वोरा ने कही।


*शिविर का हुआ आयोजन*

मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की ओर से जारी निर्देश व जिला प्रधान न्यायाधीश व जिला विधिक साक्षरता समित्ति की अध्य्क्ष श्रीमती विधी सक्सेना के निर्देश पर शनिवार को पेटलावद न्यायालय परिसर मे प्रधान न्यायाधीश ओर तालुका  विधिक साक्षरता समित्ति के अध्य्क्ष श्री ओपी वोरा ओर सिविल जज वरीष्ट खण्ड जज श्री सोहनलाल भगोरा की गरिमामयी अद्यक्षता ओर अभिभाषक संघ के अध्य्क्ष श्री अविनाश उपाध्याय कि अद्यक्षता  मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा बनाये गए भारत के लोकपाल के अधिदेश और कार्यप्रणाली  बारे में जागरूकता लाने के लिये  जानकारी दि गयी।



*होगी कार्यवाही पहचान रखेगे गुप्त*..*जज श्री भगोरा*

*शिविर को सम्बोधित करते हुए सिविल जज वरिष्ठ खण्ड पेटलावद श्री सोहनलाल भगोरा ने बताया कि लोकपाल के समक्ष कि गई शिकायत की जांच होकर कार्यवाही होगी और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनिय  रखी जायेगी आप निर्भीक होकर देश को भ्र्रष्टाचार मुक्त कराने में योगदान देवे। 


*दिखाई गई लघु फिल्म*

इस अवसर पर लोकपाल  विषय ओर  कार्यवाही कैसे कि जाए इस बात की जानकारी और ट्रेनिग देने के  उद्द्देश्य से दूरदर्शन द्वारा बनाई गई लघु -वीडियो  फिल्म भी  उपस्थितजन  को भी दिखाते हुए जनजागृति लायी  गयी।

*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष राहिल रजा मंसूरी, सीनियर एडवोकेट ए एल वोरा,  अनिल देवड़ा ,के सी चौधरी, बलदेवसिंह राठौर, जितेंद्र जायसवाल, मनोंज पूरोहित, ईश्वर परमार, शादाब मंसूरी, संजय भायल, राजपाल सिह दौड़,साहिल रजा मंसूरी,देवीसिंह बामनिया,चेतन राठौर, मीरा चौधरी सहित न्यायालय के समस्त कर्मचारी ओर बडी संख्या में पक्षकारगण मौजूद रहे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"