*नशेखोरी ओर बुराइयों में डूबे युवाओं के लिये बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओ ने दी प्रेरणादायक मिसाल*
*मन्दिर पर टूटी हुई पुजारी की कुटिया को नवनिर्मित कर किया पुनीत कार्य*
*युवाओं ने निभाई जिम्मेदारी इनके जज्बे को सलाम हो रही खूब सराहना*,
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। देश का बल बजरंग दल के नाम से पूरे विश्व मे धर्म की ध्वजा लहराने वाले ,रक्षक के रुप मे कार्य करने वाले ओर आताताइयों के विरुद्ध समाज,देश ओर माता बहनों की सुरक्षा कवच रक्षक के रूप में कार्य करने वाले बजरंग दल को भला कौन नही जानता । पेटलावद झाबुआ जिले के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साहस,सहयोग और सेवा तथा समपर्ण की एक जीवंत कहानी इन दिनों सोशल मिडिया पर खूब सुर्खियां ओर प्रशंशा बटोर रही है।
*तेज आंधी तूफान में उजड़ गयी थी पुजारी की कुटिया*
दरअसल कुछ दिनो पूर्व आयी बेमौसम बारिश ओर तेज आंधी तूफान में पेटलावद-थांदला मार्ग पर स्थित प्राचीन भेरू जी और दशामाता जी मन्दिर के पुजारी ओर सेवक व्यवस्थापक भगत की कच्ची कुटिया जीर्ण शीर्ण होकर टूट गयी थी । कुटिया में तेज आंधी के कारण नुकसान होकर रहने लायक नही रही थी और पण्डित को रहने के लिये बनाई गई कुटिया टूटने के कारण पुजारी को इस कुटिया में रहना दूभर हो गया था
*कुटिया को बजंरग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने किया नवनिर्मित*
जब बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं अर्पित गहलोत, आनन्द प्रजापत,चिरायु जेन, पंकज पुरोहित, प्रतीक शुक्ला, लक्ष्य भट्ट, कमलेश गवली, मनीष भुरीया, कर्ण गामड़ ने झाबुआ के अमन डामोर को इस बात की जानकारी मिली तो इन सभी युवाओं ने मिलकर स्वयं के व्यय पर फंड एकत्रित करते हुए उक्त कुटिया को पुनः निर्मित कर दिया है यहाँ तक कि कुटिया में चद्दर आदी लगाकर मजबूत बना दिया है ।
*मिला आशीर्वाद हो रही प्रशंशा*
नवनिर्मित कुटिया देखकर पुजारी जी काफी खुश होकर सभी बजरंग दल के युवाओं को आशीर्वाद दिया है वही नगर सहीत पूरे क्षेत्रवासियों ने बजरंग दल के युवाओं के इस कार्य कि प्रशंशा की है ।
*नशेखोरी ओर अन्य बुराइयों में लिप्त युवाओं के लिये बने मिसाल बजरंग दल के कार्यकता*
वर्तमान समय मे जब युवाओं के इस देश मे क़ई युवा नशे की बुरी लत ओर क़ई कुरीतियों बुराइयों के शिकार है और अपना अधिकांश समय मोबाइल पर बिताते है ,ओर अपना जीवन का महत्वपूर्ण समय ओर एनर्जी व्यर्थ कर रहे है ऐसे युवाओं के लिये बजरंग दल के ये युवा कार्यकर्ता एक प्रेरणा का काम कर रहे है ।

.jpg)

.jpg)
















