पेसा मोबिलाइज़र मानदेय को लेकर थांदला जनपद पंचायत में प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Breaking Ticker

पेसा मोबिलाइज़र मानदेय को लेकर थांदला जनपद पंचायत में प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

 पेसा मोबिलाइज़र मानदेय को लेकर थांदला जनपद पंचायत में प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी




राजेश डामर थांदला, 

जनपद पंचायत थांदला के समस्त पेसा मोबिलाइज़र आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थांदला को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक रूप से ज्ञापन देने पहुंचे। प्रमुख मांग के रूप में सभी मोबिलाइज़रों ने विगत चार माह से लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की।


ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पेसा मोबिलाइज़र को प्रतिमाह मात्र ₹4000 का मानदेय प्राप्त होता है, जो बीते चार महीनों से नहीं मिला है। इससे मोबिलाइज़र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जिसमें दैनिक आवागमन के लिए पेट्रोल, मोबाईल डाटा रिचार्ज जैसी मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।


मानदेय की समय पर प्राप्ति सुनिश्चित न होने की स्थिति में समस्त मोबिलाइज़रों ने सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें लंबित मानदेय प्राप्त नहीं होता और भविष्य में समय पर भुगतान की ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, वे कार्य पर नहीं लौटेंगे।


इस प्रदर्शन में पेसा मोबिलाइज़र ब्लॉक अध्यक्ष कल्पेश भाबर के नेतृत्व में निलेश डामोर, मीरा कटरा, रोशनी डामोर, पुष्पा डामोर, विजू मुनिया, दिनेश सिंगाड़, अनिल पाल, सुरपाल भाबर, कमलेश भाबोर सहित समस्त पेसा मोबिलाइज़र संघ के सदस्य उपस्थित रहे।


मोबिलाइज़रों ने प्रशासन से शीघ्र उचित कार्यवाही की अपेक्षा जताई है, जिससे उन्हें उनके अधिकारों का समय पर लाभ मिल सके और वे पुनः ग्राम स्तर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"