योग करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और योग हमें मानसिक
शांति प्रदान करता है-तरुण जैन अनुविभागीय अधिकारी
उत्साह के साथ मनाया योग दिवस
मनोज उपाध्याय, राजेश डामर
स्थानीय मंडी प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया है।
योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम तरुण जैन, एसडीओपीनीरज नामदेव, थाना प्रभारी अशोक कनेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल ब्लाक शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी,संस्था प्राचार्य मंगलसिंह नायक, ब्लाक को आर्डिनेटर नितीन डामर सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय छात्र, छात्रा मौजूद थे।
योग कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं पतंजलि योग प्रमुख इंदर रूनवाल ने सभी को योगाभ्यास करवाया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के लाइव संदेश को सुना गया पश्चात मुख्य अतिथि एसडीएम तरुण जैन ने अपने उद्बोधन में कहा की आज का दिवस लोगों के बीच योग का महत्त्व और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। योग करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और योग हमें मानसिक शांति प्रदान करता है। योग की सहायता से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरस्त रखा जाता है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रहता है।
कार्यक्रम में नवागत एसडीओपी ने कहा की इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम है 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'। अर्थात खुद के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना। जिस तरह पृथ्वी एक है, ठीक उसी प्रकार हमारा स्वास्थ्य भी एक ही है, जिसे हमें दुरस्त रखने की आवश्यकता है।
योग दिवस का उद्देश्य सभी लोगों को योग के लाभ से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करना है। इसलिए हम सभी को आज यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपने जीवन में अपनाएंगे और स्वस्थ जीवन जीएंगे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक जगत शर्मा ने किया आभार थाना प्रभारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर परिषद के गौरांकसिंह ठाकुर, यसदीप अरोरा, बीएम शर्मा गौरव सिसोदिया, अंशुल परिहार, टीटीया भाई, सीपी त्रिपाठी का सराहनीय सहयोग रहा।
बहरहाल योग दिवस कार्यक्रम में प्रातः से ही प्रशासनिक अधिकारीयो , कर्मचारीयो की उपस्थिति बारिश के चलते भी अच्छी रही वहीं नगर का दुर्भाग्य ही कहेंगे की कोई भी जनप्रतिनिधि, या सामाजिक संगठन के व्यक्ति ने कार्यक्रम में शरीक होना मुनासिब नहीं समझा खैर शासन के कार्यक्रम को अनदेखा कर ये जनप्रतिनिधी क्या दर्शाना चाहते है यह समझ के परे है।

.jpg)





.jpg)
















