पीएम मोदी के सत्ता में 11 वर्ष पूर्ण *भाजपा मण्डल पेटलावद की कार्यशाला का हुआ आयोजन*

Breaking Ticker

पीएम मोदी के सत्ता में 11 वर्ष पूर्ण *भाजपा मण्डल पेटलावद की कार्यशाला का हुआ आयोजन*

           *पीएम मोदी के सत्ता में  11 वर्ष पूर्ण

*भाजपा मण्डल पेटलावद की कार्यशाला का हुआ आयोजन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल भाजपा पेटलावद द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

जिसमें पांच बिंदुओं पर शक्ति केंद्र व  बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का मार्गदर्शन  वरिष्ठ भाजपा नेता अनोखीलाल मेहता करते हुए कहा की पर्यावरण सुरक्षा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस  आपातकाल एवं  2047 तक भारत को विकसित देश बने हेतू संकल्प सिद्धि यह पांच बिंदु पर कार्यकर्ताओं को सबोंधित  करते हुए अनोखी लाल मेहता ने कहा देश के पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु 400 करोड़ पौधों की आवश्यकता है।


यह कार्य वर्षा काल में हमें अधिक से अधिक पौधे रोपकर करना कराना है।प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने कैसे आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या कर। पूरे देश को जेल में बदल दिया था। यह बात भी जन जन तक पहुंचना है।21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना कर पूरे देश को अपने परिवार को व स्वयं योग करना व कराना हे।  विधानसभा संयोजक हेमंत भट्ट ने संगठन की मंशानुरूपसार पांचों बिन्दु पर विस्तार से बताते हुए कहा की देश की दशा व दिशा बदल देने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि उपलब्धियाँ को जन-जन तक पहुंचाना है। 2014 के

संकल्प से आज तक जो काम सिद्ध किए हैं वो ऐतिहासिक है , राममंदिर बनाना,370 हटाना पाकिस्तान को घर में घुसकर निपटाना ,विश्व में भारत का गौरव बढ़ाना,साथ ही साथ दैश की अर्थव्यवस्था ओर विकास की गति,चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज का निर्माण से लेकर घर-घर तक आयुष्मान कार्ड गैस सिलेंडर शौचालय किसान सम्मन निधि 80 करोड लोगों को राशन दे देने जैसे कार्य हेतू धन्यवाद भी ज्ञापित करना है। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष संजय कहार ने दिया। संचालन महामंत्री विपिन शर्मा ने किया ।आभार महामंत्री मूलचंद निनामा ने माना।इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश परमार अनुसूचित जाति के जिला संयोजन जगदीश जाटव मीडिया प्रभारी जितेंद्र मेहता कार्यालय मंत्री आशीष बाविस्कर  सुमन राठौर,शिवा राठौड़  मंडल कार्यकारिणी के सदस्य आदि उपस्थित रहे ।अंत में अतिथि ने 2047 तक विकसित भारत में योगदान देने हेतु सभी को शपथ दिलाई।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"