अभियंता राष्ट्र निर्माण की धूरी है उन्हें प्रकृति के अनूकुल रह कर निर्माण करना चाहिए।* *अभियंता दिवस पर भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस मना कर अभियंताओं का सम्मान किया।*

Breaking Ticker

अभियंता राष्ट्र निर्माण की धूरी है उन्हें प्रकृति के अनूकुल रह कर निर्माण करना चाहिए।* *अभियंता दिवस पर भारत रत्न एम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस मना कर अभियंताओं का सम्मान किया।*

 *अभियंता राष्ट्र निर्माण की धूरी है उन्हें प्रकृति के अनूकुल रह कर निर्माण करना चाहिए।* 


 *अभियंता दिवस पर भारत रत्न  एम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस मना कर अभियंताओं का सम्मान किया।*  


(मनोज पुरोहित)



 *पेटलावद।* अभियंता राष्ट्र निर्माण में विकास का पहिया होते है। जिनके द्वारा विकास कार्यो को गति प्रदान की जाती है। इंजीनीयर वह व्यक्ति होता है जो किसी भी निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान कर उसे मजबूती देता है। हमे एम विश्वेश्वरैया जी जैसे इंजीनियरर्स की आज आवश्यकता है। जिन्होंने ग्रेविटी के माध्यम से पानी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की योजना बनाई। वह कर्नाटक के भागीरथी कहे जाते है।  


उक्त बात अभियंता दिवस पर नगर पत्रकार संघ के द्वारा आयोजित इंजीनियरर्स सम्मान समारोह में मनेरेगा के एसडीओ सरदार सिंह बघेल ने कहीं।

इस मौके पर भारत रत्न से सम्मानित इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलीत कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिथियों को पुष्प माला पहना कर नगर अध्यक्ष जितेश विश्वकर्मा,हरिशंकर पंवार, मनोज पुरोहित, संजय वैरागी,वीरेंद्र भट्ट और मुकुंद भट्ट ने स्वागत किया।

इस  मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार ने कहा कि अभियंता दिवस पर हम यही कहेगें की हमारे अभियंता राष्ट्र निर्माण में प्रकृति के अनूकूल चल कर निर्माण करे ताकी प्राकृतिक संतुलन भी बना रहे। इसके साथ ही निर्माणों की धूरी हमारे अभियंताओं को हार्दिक बधाई।

पत्रकार मनोज पुरोहित ने कहा कि हमारे क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य चल रहे है। उनका बखुबी संचालन करने वाले अभियंता सम्मान के हकदार है। माही परियोजना जैसे बडे बांध हो सडकों का निर्माण हो या जनपद व पंचायतों के समस्त कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हमारे सभी इंजीनयर साथ बधाई के पात्र है।

इस मौके पर आरईएस के इंजीनयर श्री गबरू मुवेल ने कहा कि एम विश्वेश्वरैया हमारे मार्गदर्शक है। उनके बताये मार्ग पर चल कर हम नई उंचाईयों पर पहुंच सकते है। इसके साथ ही हमारे जीवन में उतारने लायक उनकी कई बाते है।

इस अवसर पर जनपद कार्यालय की ओर से मुकुंद भट्ट ने कहा कि इंजीनीयरर्स का जो कार्य है वह बडा ही जवाबदारी और हर समय सतत चलने वाला होता है। इसके लिए हम इन्हें धन्यवाद देते है यह बिना रूके सतत कार्य करते रहते है।

इस मौके पर पत्रकार संघ के द्वारा विकास खंड के अभियंता जीएस अहिरवाल, सरदार सिंह भाबर, गबरू मुवेल, पवन कुमार गुप्ता, संजय नरगेश, कैला बबेरिया, अनुराग मैडा,आशीष पटेल और रोशन परमार का पुष्प माला से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संजय वैरागी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र भट्ट ने किया और अंत में आभार नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष जितेश विश्वकर्मा ने माना।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"