*इनरव्हील क्लब पेटलावद राइस*द्वारा पौधारोपण किया गया*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए एवं प्रधानमंत्रीजी के अभियान ' एक पेड़ मां के नाम ' में इनरव्हील क्लब पेटलावद राइस द्वारा पौधारोपण किया गया
यह जानकारी देते हुए क्लब की अध्यक्ष वर्षा अनूप मेहता ने बताया कि इस दिन को अधिक यादगार बनाने के लिए क्लब द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें डॉ. रूपल वाेरा, डॉ. हितेश नायक, डॉ. शैल मेहरोत्रा एवं डॉ. अक्षय अखाड़े का सम्मान कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*सेवाओं का सम्मान*
क्लब अध्यक्ष वर्षा मेहता, जया मेहता, सारिका मुणत ,स्वीटी भंडारी, प्रीति पटवा और खुशबू कटकानी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा को सराहा। स्वीटी भंडारी और मोना मेहता ने डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह ओर क्लब द्वारा डॉक्टरों को उपयोगी सामग्री वाला एक विशेष हैम्पर भेंट किया गया।
*इनकी मौजूदगी रही*
इस आयोजन में क्लब की सचिव पूजा सोनी, अलका गांधी, रिकंन बरबेटा, श्रुति सोलंकी, प्रीती मेहता, मोना मुरार, अनिता भंडारी, दुर्गा चौहान, निर्मला भाटोदरा, नेहा लोढ़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। बाद में सभी सदस्यों ने पौधा रोपण भी किया।