वरीष्ट कांग्रेसी सुरेश मुथा ने दिया ब्लॉक कांग्रेस अद्ययक्ष पद त्यागपत्र*

Breaking Ticker

वरीष्ट कांग्रेसी सुरेश मुथा ने दिया ब्लॉक कांग्रेस अद्ययक्ष पद त्यागपत्र*

        *बड़ी खवर*

*वरीष्ट कांग्रेसी सुरेश मुथा ने दिया ब्लॉक कांग्रेस अद्ययक्ष पद त्यागपत्र*

(मनोज पुरौहित)


पेटलावद- पेटलावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेटलावद के अध्यक्ष सुरेश मुथा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है हालांकि उनके द्वारा कई बार त्यागपत्र दिया गया लेकिन हाई कमांड ने अस्वीकार करते हुए उन्हें पुन: जिम्मेदारी दी थी लेकिन स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं होने के कारण श्री मुथा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पुन:  भेज दिया गया है श्री मुथा ने कहा कि उन्होंने  अपने जीवन के 30 वर्ष पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कांग्रेस पार्टी को दिए हैं वर्तमान में भी कांग्रेस में बने रहेंगे परंतु सक्रिय राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे ।


*लम्बा राजनीतिक केरियर*


श्री मुथा अपने राजनीतिक के 30 वर्ष के लंबे कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कार्य किया है जिला कांग्रेस महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि,सेवादल अध्यक्ष एल्डरमैन, पार्षद, दूरभाष सलाहकार समिति तथा रेलवे की समिति में सदस्य रह चुके हैं 

श्री मुथा ने  लंबे समय के कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं  व वरिष्ठ नेताओं के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। विदित हो क़ई श्री मुथा का कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा  है, वहीं क्षेत्र में दिनोदिन कमजोर होति कांग्रेस के लिए श्रो मुथा का त्यागपत्र बड़े नुकसान से कम नही।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"