श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल अंबिका चोक द्वारा भगवान श्री गणेश जी का मनाया जा रहा भव्य महोत्सव

Breaking Ticker

श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल अंबिका चोक द्वारा भगवान श्री गणेश जी का मनाया जा रहा भव्य महोत्सव

 *श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल अंबिका चोक द्वारा  भगवान श्री गणेश जी का मनाया जा रहा भव्य महोत्सव*

* कालिका के भव्य रूप देखकर जयकारों से गूंज उठा पांडाल*

*गुगलिया परिवार बना महाआरती का लाभार्थी*


(मनोज पुरोहित


पेटलावद।  *वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्व कार्यसु सर्वदा* शुभ मांगलिक कार्यों में प्रथम पूजन के देव भगवान श्री गणेश जी और माता रिद्धि सिद्धि कि आराधना का 10 दिवसीय पर्व गणेशोत्सव इन दिनों पूरे नगर में धूमधाम से चल रहा है ।

*अम्बिका चोक में हो रहा भव्य आयोजन*


इसी क्रम में माँ अम्बे के प्रांगण अम्बिका चोक मन्दिर स्थित श्री  सिद्धि विनायक मित्र मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री गणेशजी की भव्य आकर्षक और चमत्कारी मूर्ति की स्थापना की गई है । और प्रतिदिन क़ई आयोजन किये जा रहे है । 

*गुगलिया परिवार बना लाभार्थि*



इसी क्रम में  नप के पूर्व उपाध्यक्ष ओर कारसेवक स्व श्री आजाद गुगलिया कि स्म्रति में परिजनों  इन्द्रमलजी गुगलिया, अशोक जी गुगलिया पुत्र सिद्धार्थ गुगलिया ओर समस्त गुगलिया परिवार ने   महाआरती ओर महाप्रसादी का लाभ लिया ।



*माँ कालिका के जयकारों से गूंज उठा पांडाल*


वही मण्डल की ओर   इंदौर के डांस एंड इवेंट्स ग्रुप के द्वारा जोरदार आतिशबाजी के साथ रंगारंग  प्रस्तुतियां दी ।  अम्बिका माता मंदिर के प्रांगण में  माँ   के रूप की प्रस्तुति पर उपस्थित भक्तो ने  माँ कालका के जयकारे लगाए  जिससे पूरा पांडाल जयकारों के साथ गूंज उठा ।  वही भगवान राधाकृष्ण कि आकर्षक प्रस्तुति को उपस्थितिजनों ओर भक्तों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"