पत्रकारो ने सेवानिवृत्ति पर व्यास जी का किया सम्मान, ऐतिहासिक सम्मान व विदाई समारोह, सम्मान करने के लिए 1 घंटे तक लगा जन मानस का तांता*

Breaking Ticker

पत्रकारो ने सेवानिवृत्ति पर व्यास जी का किया सम्मान, ऐतिहासिक सम्मान व विदाई समारोह, सम्मान करने के लिए 1 घंटे तक लगा जन मानस का तांता*

 *पत्रकारो  ने  सेवानिवृत्ति पर व्यास जी का किया सम्मान, ऐतिहासिक सम्मान व विदाई समारोह, सम्मान करने के लिए 1 घंटे तक लगा जन मानस का तांता*

 *विकास पुरूष की पदवी से सम्मानित कर 37 साल की सेवा का सम्मान किया पेटलावद की जनता ने।* 

 *आप का प्रेम ही मेरे 37 वर्षो की सेवा का प्रतिफल है-श्री व्यास।* 

मनोज पुरौहित,मनोज उपाध्याय,

 *पेटलावद।* सेवानिवृत्ति पर ऐतिहासिक विदाई समारोह पेटलावद के इतिहास में नहीं देखा गया। जहां पर हर किसी ने नम आंखो से 37 साल से सेवा दे रहे कृषि उपज मंडी के वरिष्ठ लेखापाल सत्यनारायण व्यास को प्रशासनीक सेवाकाल की विदाई दी।


शनिवार को कृषि मंडी प्रांगण में श्री व्यास जी का एतिहासिक विदाई समारोह आयोजित हुआ जिसमें उनका स्वागत व सम्मान का क्रम 1 घंटे तक चला। जिसमें मंडी समिति कर्मचारी,पेटलावद व्यापारी संघ,क्षेत्र के समस्त ग्राम बामनिया, सारंगी,झकनावदा, रायपुरिया,करवड,करडावद,जामली,बरवेट आदि के व्यापारी संघ,किसान सगंठन, गोशाला समिति, जीव दया समिति, ब्राम्हण समाज,तहसील पत्रकार संघ, भारतीय पत्रकार संघ,सब्जी विक्रेता संगठन, लायंस क्लब सहित सैकडों सामाजिक संगठन और व्यक्तिगत रूप से सम्मान करने वालों की लम्बी लाईन लगी। इस विदाई समारोह की विशेषता यह थी इसमें पूर्व में रह चुके मंडी सचिव, पूर्व में रहे लगभग सभी मंडी अध्यक्ष,मंडी कर्मचारी और मंडी प्रतिनिधि सहित बडा जनसमुदाय उपस्थित रहा।


 *किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।*  

विदाई समारोह और सम्मान समारोह में नम आंखो से संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त लेखापाल सत्यनारायण व्यास ने कहा कि आप सभी लोगों ने जो प्रेम और अपनापन आज दिखाया है। वह मेरे 37 वर्षो की मेहनत का प्रतिफल मिला है। मेरा उद्ेश्य हमेशा पेटलावद की मंडी को आगे ले जाने का रहा है। मुझे किसी प्रमाण पत्र या सम्मान की आवश्यकता नहीं है आप सभी का अपार प्रेम ही मेरा सम्मान है।आप लोग आगे भी मंडी में इसी प्रकार सहयोग प्रदान करें।


 *जीव दया,मंडी विकास,सामंजस्य की मूर्ती* 

इस मौके पर अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया जिसमें राजेंद्र कटकानी ने कहा व्यास जी का व्यक्तित्व ही सम्मान के काबिल है।

जितेंद्र मेहता ने कहा इन्होंने सामंजस्य बिठा कर जो कार्य किये है वह प्रेरणादायक है।

मनोज जानी ने कहा व्यास जी विकास के पर्याय बन कर पेटलावद के विकास पुरूष है।इन्होंने मंडी से जुडे किसानों और व्यापारियों के लिए ही नहीं वरन पेटलावद नगर के हजारों नागरिकों के दिलों में स्थान बनाया है।  

 सीएमओ आशा भंडारी ने कहा इन्होंने कई लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाये है।

भरत पाटीदार ने कहा व्यास जी ने शासन और प्रशासन के बीच पुल बन कर कार्य किया और मंडी को नई उंचाईयों पर पहुंचाया।

घनश्याम सिंह सेमलिया ने कहा मेरे कार्यकाल में विकास के बडे कार्य हुए जिसकी नीव के पत्थर व्यास जी ही रहे।

डूंगरसिंह राठौर ने कहा इन्होंने मेरे कार्यकाल में अपने शासकीय सेवा की शुरूआत की जहां से इनकी लगन इन्हें बडे मुकाम तक ले जायेगी दिख गया था।

विनोद बाफना ने कहा कि यदि कोई व्यापारी गुस्से में भी मंडी में आया है तो व्यास जी ने उसे संतुष्ट कर दिया है और उसकी समस्या का हल किया है।

 नीरज जैन ने कहा शासकीय सेवा ही नहीं वरन व्यास जी ने जीव दया, गौ सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय कार्य किये है।

 अनेक वक्ताओं ने व्यास जी के द्वारा मंडी विकास के कार्यो के बारे में बताते हुए उन्हें विकास पुरूष की पदवी से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी प्रबोध मोदी ने किया।आभार मंडी सचिव अश्विन वसावा ने माना।

*पत्रकारों ने भी किया स्वागत*

श्री व्यास की सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पेटलावद ओर बामनिया के पत्रकारों ने भी श्री व्यास को पुष्पहार पहनाकर ओर  शाल ,श्रीफल भेंटकर, मोमेंटो  भेट करते हुए स्वागत सम्मान किया । श्री व्यास ने भी पत्रकारों के सहयोग ओर स्नेह  के लिये  पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

 *क्यो कहा विकास पुरूष।* 

सेवानिवृत्ति पर एतिहासिक विदाइ समारोह का आयोजन और इतना सम्मान उसी व्यक्ति का हो सकता है जिसने अपने पूरे सेवा काल में ऐसे कार्य किये हो जो की उन्हें एक नई पहचान दे सके। इसमें मुख्य रूप से पेटलावद मंडी के लिए किये गये करोडो रूपये के विकास कार्य, मंडी में निलामी प्रारंभ करवाना,सब्जी मंडी प्रारंभ करवाना,व्यापारियों को सुविधा, किसानों को व्यवस्था, मंडी में कर्मचाारियों - अधिकारियों, व्यापारियों-किसानों, तुलावटी संगठन, राजनितिक संगठन और पत्रकारों सहित अन्य जुडे हुए लोगों के मध्य सामनजस्य स्थापीत कर के लगातार 37 वर्षो तक बिदाग सेवा देने वाले व्यक्ति को  ही विकास पुरूष का सम्मान मिल सकता है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"