🪔 प्रजापति समाज ने श्रद्धा और शान से मनाई भगवान दक्ष प्रजापति जयंती
✍🏻 राजेश डामर,
थांदला।
प्रजापति समाज द्वारा प्रजापति भवन थांदला में भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। आयोजन में नगर और क्षेत्र के अनेक विशिष्ट जन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान दक्ष की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा समाज को संबोधित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा रहीं। उनके साथ सुनील पणदा, डी.के. उपाध्याय, जगमोहन राठौर, अशोक अरोड़ा, किशोर आचार्य, महेश प्रजापति (मेघनगर), सचिन प्रजापति (मेघनगर) मंच पर उपस्थित रहे।
🔹 राठौर ने भगवान दक्ष और प्रजापति समाज के पौराणिक संबंधों पर अत्यंत प्रभावशाली प्रकाश डाला।
🔹 डी.के. उपाध्याय ने कुंभ की परंपरा को सनातन संस्कृति के महाकुंभ से जोड़ते हुए कुंभकार को उसका अभिन्न अंग बताया।
🔹 अरोड़ा ने कुम्हार के वैज्ञानिक कार्य की महत्ता बताते हुए कहा कि प्रजापति समाज का पुरुषार्थ प्राचीन काल से आज तक पुरातत्व अवशेषों के रूप में विश्वभर में देखा जा सकता है।
🔹 सुनील पणदा ने प्रजापति समाज को ब्रह्मा का रूप बताते हुए कहा कि जिस प्रकार गुरु आत्मा को गढ़ते हैं, उसी प्रकार कुंभकार मिट्टी को आकार देकर समाज को एक दिशा देते हैं।
इस अवसर पर जगदीश, हंसराज, रामजी रायपुरिया और राजेश झकनावाड़ा जैसे समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
समाज के अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति एवं सचिव नंदकिशोर ने सभी अतिथियों का अभिनंदन कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मोहन प्रजापति ने किया एवं आभार प्रदर्शन पार्षद जगदीश प्रजापति द्वारा किया गया।
इस आयोजन ने न केवल समाज को गौरवान्वित किया, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।