महंत श्री श्यामसुन्दरजी गिरी बाबाजी ने त्यागी देह ,संत समाज ने वैदिक विधि से दी समाधि

Breaking Ticker

महंत श्री श्यामसुन्दरजी गिरी बाबाजी ने त्यागी देह ,संत समाज ने वैदिक विधि से दी समाधि

 *महंत श्री श्यामसुन्दरजी गिरी बाबाजी ने त्यागी देह ,संत समाज ने वैदिक विधि से दी समाधि

       *व्यास परिवार मे शोक की लहर*

                      *दी श्रधांजलि*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद/ करडावद। श्री खेड़ापति हनूमान जी मन्दिर करडावद  के पुजारी पण्डित सन्दीप व्यास एवम सोनू व्यास के पूजनीय पिताजी 

महंत श्री श्यामसुन्दरजी गिरी बाबाजी  (सांसारिक नाम श्यामलालजी व्यास )  पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा ओंकारेश्वर चित्र मोड़ के पूर्व थानापति  करडावद खेड़ापति हनुमान मन्दिर के महंत का दुखद निधन बुधवार 28 मई को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित मठ मन्दिर आश्रम पर भगवद भक्ति के दोरान हो गया । 


*सांसारिकता को छोड़ अपनाया था तप मार्ग*

स्व महंत श्री श्यामसुन्दरजी गिरी ने वर्षो पूर्व सांसारिक मोह -माया, परिवार  को त्याग कर भगवद सेवा मे तप का मार्ग अपनाते हुए  संत शरण ले ली थी । इसी के चलते आपके देहावसान पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ही सन्तो की उपस्थिति में दिवंगत को समाधि देते हुए अंतिम संस्कार वैदिक विधान से सम्पन्नन किया गया ।

*व्यास परिवार में शोक की लहर*


दिवंगत महंत श्री  मोहनलाल जी व्यास , स्व बाबूलाल जी  व्यास  के छोटे भ्राता व  सुंदरलाल जी व्यास,ओमप्रकाश जी  व्यास ,ब्रजमोहन जी व्यास  उज्जैन के बड़े भ्राता  व  पण्डित सन्दीप जी व्यास, सोनुजी व्यास करडावद के पूजनीय पिताजी, कुणाल व्यास के दादाजी थे ।

*श्रधांजलि दी*

 जिनके निधन की ख़भर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी ।   क्षेत्रवासियों  , गणमान्य नागरिकों ओर परिजनों सहीत ब्राह्मण समाज , आंजना समाज ने शोकाकुल व्यास  परिवार  के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए  और दिवंगत महंत श्री श्यामसुन्दरजी गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित  की  है । परिजनों के अनुसार दिवंगत श्री श्यामसुन्दरजी गिरी जी महाराज का  उठावना शुक्रवार 30 /05/25 को सुबह 10:30 बजे स्वनिवास ,खेड़ापति हनुमान मन्दिर करडावद  तह पेटलावद जिला झाबुआ पर रखा गया है*।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"