जनपद पंचायत थांदला में पेसा ग्राम सभा अध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न

Breaking Ticker

जनपद पंचायत थांदला में पेसा ग्राम सभा अध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न

 जनपद पंचायत थांदला में पेसा ग्राम सभा अध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न

राजेश डामर 



थांदला (झाबुआ)। जनपद पंचायत थांदला के सभा कक्ष में 112 पेसा ग्राम सभा अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत थांदला के सीईओ की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक गौरसिंह कटारा ने पेसा नियम 2022 की विस्तृत जानकारी स्थानीय भाषा में सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में पेसा कानून को जनजातीय समाज के हक और अधिकारों के संरक्षण के लिए लागू किया गया है। यह कानून जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराएं एवं परंपरागत व्यवस्थाओं को संवैधानिक अधिकार प्रदान करता है।

कटारा जी ने बताया कि पेसा कानून ग्रामसभा को अनेक अधिकार प्रदान करता है, जिनमें प्रमुख हैं:

ग्राम स्तर पर विवादों का निपटारा शांति एवं विवाद निवारण समिति द्वारा करना

भूमि प्रबंधन, जल स्रोतों एवं लघु जलसंचयन की योजना बनाना और संचालन


खनिज संसाधनों एवं मादक पदार्थों पर नियंत्रण

गौण वनोपज का उपयोग एवं विपणन

स्थानीय बाजारों एवं मेलों का प्रबंधन

साहूकारी गतिविधियों पर निगरानी

सामाजिक क्षेत्र की संस्थाओं व कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण

हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभार्थियों का चयन

कार्यक्रम में ग्राम सभा अध्यक्षों ने भी अपने अधिकारों को समझने और उन्हें व्यवहार में लाने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक वर्षा डोडियार की भी उपस्थिति रही। पेसा ब्लॉक समन्वयक प्रकाश गरवाल ने प्रशिक्षण का संचालन किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"